ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने पुणे विस्फोटस्थल की छानबीन की

Swatantra Vaartha  Fri, 19 Feb 2010, IST

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने पुणे विस्फोटस्थल की छानबीन की

पुणे। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे पिछले सप्ताह हुये बम विस्फोट की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) अधिकारियों ने कल विस्फोटस्थल की छानबीन की। पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने आज यहां बताया कि एनएसजी अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ने जांच के लिये घटनास्थल से जरूरी चीजों के नमूने जांच के लिए लिये हैं।

सिंह ने दोहराया कि संकेत मिले हैं कि रिमोट कंट्रोल से बम विस्फोट किये जाने के संकेत मिले हैं।विस्फोट की जांच की प्रगति के बारे में पूछने पर डॉसिंह ने कहा कि विभिन्न परीक्षणों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय जांच पर नजर रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि कोरेगांव पार्क स्थित जर्मन बेकरी नामक रेस्तरां में पिछले शनिवार की शाम हुए बम विस्फोट में ११ लोग मारे गये थे, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

आपकी राय