ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

२६/११ के सात आरोपियों की आवाज के नमूने मांगेगा भारत

Swatantra Vaartha  Fri, 19 Feb 2010, IST

२६/११ के सात आरोपियों की आवाज के नमूने मांगेगा भारत

नई दिल्ली। भारत अगले हफ्ते पाकिस्तान के साथ होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता में मुंबई में २६/११ के आतंकी हमलों के सात आरोपियों एवं ‘लश्करएतैयबा’ के सदस्यों के आवाज के नमूने मांगेगा, ताकि जांच में मदद मिल सके। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि भारत जकीउररहमान लखवी, जरार शाह, अबु अल कामा, शाहिद जमील रियाज, हमद अमीन सादिक, यूनुस अंजुम और जमील अहमद की आवाज के नमूने मांगेगा।

सूत्रों ने बताया कि इन नमूनों का मिलान २६ नवंबर, २००८ को मुंबई हमलों के दौरान १० पाकिस्तानी आतंकवादियों की टेलीफोन पर की गयी बातचीत से किया जायेगा। इस बातचीत को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने रिकार्ड किया था। विदेश सचिव निरूपमा राव की उनके पाकिस्तानी समकक्ष सलमान बशीर से २५ फरवरी को बातचीत होगी।इस दौरान भारत द्वारा सीमा पार से होने वाले आतंकवाद पर गहरी चिंता जताये जाने की संभावना है।

सातों आरोपियों के खिलाफ पिछले साल २५ नवंबर को एक पाकिस्तानी अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। भारत अब महसूस कर रहा है कि पाकिस्तान उनकी आवाज के नमूने प्रदान कर सकता है, जिससे मौजूदा जांच में मदद मिलेगी। सूत्रों ने कहा कि कराची में इंडियन मुजाहिद्दीन के परचम तले कुछ युवकों को हथियार प्रशिक्षण दिये जाने की बात से पाकिस्तानी पक्ष को अवगत कराया गया जायेगा। स्पष्ट तौर पर यह काम ‘लश्करएतैयबा’ ही कर रहा है।

आपकी राय