ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

महंगाई मुद्दे पर भाजपा की दोतरफा हमले की रणनीति

Swatantra Vaartha  Sat, 20 Feb 2010, IST

महंगाई मुद्दे पर भाजपा की दोतरफा हमले की रणनीति

इंदौर। विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका के लिए आलोचनाआें का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी ने आज सरकार पर दोतरफा हमला बोलने की रणनीति का खुलासा करते हुए ऐलान किया कि महंगाई के मुद्दे पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही जम्मूकश्मीर को स्वायत्तता देने की किसी भी योजना के खिलाफ ‘राजनीतिक टकराव’ की चेतावनी दी।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज संपन्न बैठक के दौरान पार्टी ने इस बात के पर्याप्त संकेत दिये कि वह आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी और रंगनाथ मिश्रा समिति की रपट के परिप्रेक्ष्य में धार्मिक आधार पर आरक्षण के किसी भी कदम का जमकर विरोध करेगी।

पार्टी महंगाई के मुद्दे पर २१ अप्रैल को संसद का घेराव करेगी। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टीजनों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह आंदोलन इतना व्यापक हो कि रिकार्ड बन जाए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव इस समय होते, तो कांग्रेस को भारी पराजय का मुंह देखना प़डता, क्योंकि जनता उन लोगों के हाथ ठगा हुआ महसूस कर रही है, जो आम आदमी के नाम पर सत्ता में आये।

भाजपा ने मांग की, महंगाई रोको नहीं, तो गद्दी छ़ोड दो। परिषद की बैठक के समापन के दिन भाजपा ने आज संगठन में प़ीढीगत बदलावों का औपचारिक फैसला किया और गडकरी को नये पार्टी प्रमुख के रूप में स्थापित किया, जिन्होंने ऐलान किया है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।

आपकी राय