ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

संसद में सुनायी देगी महंगाई मुद्दे की गूंज

Swatantra Vaartha  Mon, 22 Feb 2010, IST

संसद में सुनायी देगी महंगाई मुद्दे की गूंज

नई दिल्ली। लोकलुभावन फैसलों के लिए संप्रग के घटक दलों के दबाव और कठोर फैसलों की जरूरत बताने वाली प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सलाह के बीच कल से शुरू हो रहे बजट सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, जिसमें विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी, जबकि विपक्षी भाजपा नीत राजग ने इस विषय पर मंगलवार को कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करने की बात कही है।

सोमवार से शुरू हो रहे लगभग तीन महीने के बजट सत्र के दौरान महंगाई, आंतरिक सुरक्षा, उर्वरक की कीमतों में ब़ढोत्तरी और सरकार के एकतरफा तरीके से भारतपाक सचिव स्तरीय वार्ता शुरू करने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की विपक्ष की कोशिश बजट सत्र में हंगामे का कारण बन सकती है। राज्यसभा में भाजपा के उपनेता एसएसअहलूवालिया ने कहा कि आज राजग की बैठक में सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान संसद में विभिन्न विषयों को उठाने जाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

यह तय किया गया कि २३ फरवरी को महंगाई के विषय पर राजग लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करेगा, जबकि राज्यसभा में भी प्रश्नकाल स्थगित कर इस विषय पर चर्चा कराने की मांग करेगा। बहरहाल, सरकार ने आज कहा कि उसका रुख इस विषय पर सभी को साथ लेकर चलने का है। संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि हम हमेशा तैयार हैं, किसी भी विषय पर ठोस चर्चा के लिए। अहलूवालिया ने कहा कि २५ तारीख को सरकार दिल्ली में भारतपाक सचिव स्तर वार्ता का आयोजन कर रही है। राजग भारतपाक सचिव स्तर वार्ता शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से संसद में स्थिति स्पष्ट करने की मांग करता है।

आपकी राय