गुमशुदा माकपा नेता वरदराजन का शव बरामद
चेन्नई। वरिष्ठ माकपा नेता और पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य डब्लू आर वरदराजन की गुमशुदगी के बाद आज एक तालाब से पुलिस द्वारा उनके शव की बरामदगी के साथ उनके लापता होने के रहस्य सुलझ गया। गौरतलब है कि वरदराजन कथित रूप से अपने विवाहेतर संबंधों को लेकर सुर्खियों में थे। वरदराजन के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
वरदराजन (६४) ने ११ फरवरी को दो अहस्ताक्षरित पत्र लिखने के बाद घर छ़ोड दिया था। रोआपेट्टा अस्पताल में उनकी पत्नी सरस्वती ने उनके शव की पहचान की। पिछले कुछ दिनों से उनका शव अस्पताल में प़डा था, जिस पर किसी ने दावा नहीं किया था।
पेशे से चाटर्ड एकांउंटेंट एवं जाति से ब्राह्मण वरदराजन ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद रिजर्व बैंक की कर्मचारी एवं दलित महिला सरस्वती से दूसरी शादी की थी। उन्होंने वाम राजनीति के चलते अपनी नौकरी छ़ोड दी थी। वरदराजन ने कथित रूप से उनसे मदद मांगने आई एक महिला के साथ संबंध ज़ोडा, जिसके चलते उनकी पत्नी के उनके साथ संबंध क़डवे हो गए। सीटू के राष्ट्रीय सचिव और माकपा की केन्द्रीय समिति के सदस्य वरदराजन को उनके व्यक्तिगत समस्याआें को
