ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत में आतंकी हमलों में ‘भारतीय नेटवर्क’ शामिल ः मलिक

Swatantra Vaartha  Fri, 26 Feb 2010, IST

भारत में आतंकी हमलों में ‘भारतीय नेटवर्क’ शामिल ः मलिक

लाहौर। द्विपक्षीय संबंधों में क़डवाहट को दूर करने के लिए भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के नई दिल्ली में मिलने के बीच पाकिस्तान ने आज दावा किया कि मुंबई, समझौता एक्सप्रेस और भारतीय संसद पर आतंकवादी हमले में ‘भारतीय नेटवर्क’ का हाथ था। अपने दावे के समर्थन में बिना कोई साक्ष्य पेश किए आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि मुंबई पर जिस तरह का हमला हुआ, उस तरह के हमले को भारतीय नेटवर्क की मदद के बिना अंजाम नहीं दिया जा सकता।

मामले की सुनवाई के सिलसिले में लाहौर उच्च न्यायालय में पेश होने के बाद संवाददाताआें से बातचीत में मलिक ने कहा कि मैंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान खुले तौर पर कहा था कि मुंबई हमले की तरह की ब़डी आतंकवादी घटना बिना भारतीय नेटवर्क की संलिप्तता के नहीं हो सकती। मलिक ने कहा कि जब समझौता एक्सप्रेस पर (२००७ में) हमला हुआ था, तब एक भारतीय नेटवर्क था। भारतीय संसद पर (२००१ में) हुए हमले में भी नेटवर्क शामिल था। उन्होंने बिना कोई ब्यौरा दिए कहा कि ये तीन नेटवर्क हैं, जिनके भारत में अस्तित्व की पहचान की गई है।

मलिक ने घटना में भारतीय नेटवर्क की संलिप्तता के अपने दावे के समर्थन में गृहमंत्री पी चिदंबरम की अबु जिंदाल के बारे में टिप्पणी का उल्लेख किया। वह मुंबई हमले का संदिग्ध भारतीय हैंडलर है। उन्होंने कहा कि समय ने मुझे सही साबित किया, जब चिदंबरम ने कहा कि अबु जिंदाल शामिल था। इसका मतलब है कि एक नेटवर्क है। हालांकि, चिदंबरम ने सिर्फ इतना कहा था कि भारतीय अधिकारियों को संदेह है कि अबु जिंदाल भारतीय है।

आपकी राय