चार को नगर आयेंगे श्रीकृष्णा समिति के सदस्य
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति बी एन श्रीकृष्णा समिति के सदस्य ४ व ५ मार्च को हैदराबाद दौरे पर आयेंगे। गौरतलब है कि इस समिति का गठन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तेलंगाना आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में आंध्र प्रदेश में स्थिति के अध्ययन के लिए किया है। आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार समिति के सदस्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताआें से मिलेंगे तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस समिति को मान्यता न देने का फैसला लिया है और इसके नेता समिति के सदस्यों से नहीं मिलेंगे।
