‘सरल२’ सचमुच होगा सरल !
नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को उम्मीद है कि उनके अधिकारी व्यक्तिगत आयकरदाताआें के लिए प्रस्तावित नए आयकर विवरणी प्रपत्र ‘सरल२’ को सचमुत इतना सरल रखेंगे कि उसे सामान्य व्यक्ति भी आसानी से भर ले। बजट २०१०११ पर उद्योगों के साथ आज यहां एक परिचर्चा में मुखर्जी ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हमारे अधिकारी सरल२ को ऐसा रखेंगे, जिसको भरने के लिए लोगों को चार्टर्ड एकाउंटेट या वकील की मदद की जरूरत न प़डे और हमारे जैसा गैर विशेषज्ञ भी उसे समझ ले।’उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री ने कल संसद में अपने बजट भाषण में सरल२ का प्रस्ताव करते हुए कहा था, ‘आयकर विवरणी प्रपत्र सरल और प्रयोगकर्ताआें के लिए आसान होना चाहिए। आयकर विभाग आगामी निर्धारण वर्ष के लिए व्यक्तिगत वेतनभोगी कर दाताआें के लिए सरल२ प्रपत्र अधिसूचित करने के लिए तैयार है।’ उन्होंने कहा कि यह फर्म केवल दो पृष्ठों का होगा।
मुखर्जी ने उद्योग जगत को आश्वासन दिया कि प्रशासनिक निर्णयों के आधार पर संभव हो सकने वाले सुधारों में तेजी लायी जाएगी। वित्तीय और अन्य क्षेत्रों में सुधार को आगे ब़ढाने के सुझाव पर वित्त मंत्री ने कहा, ‘कानूनी संशोधन वाले सुधारों में देरी लगती है।
हमारे (कांग्रेस) पास पूर्ण बहुमत नहीं है और कानून में संशोधन के लिए हमें दूसरों के सहयोग पर निर्भर रहना प़डता है। हमें उनके विचारों का भी ध्यान रखना प़डता है।’ उन्होंने कहा, ‘प्रशानिक दायरे में आने वाले सुधारों में शीघ्रता की जाएगी।’
