पेट्रोल की ब़ढी कीमतें वापस लेने के संकेत
पुड्डुचेरी। केंद्रीय योजना, संस्कृति एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वीनारायणसामी ने पेट्रोलियम पदाथा] की ब़ढी कीमतों को वापस लेने के आज संकेत देते हुए संसद से विपक्ष के बहिगर्मन को एक राजनीतिक ड्रामा बताया। नारायणसामी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा पेश बजट में कई पहलू ऐसे हैं, जिनसे गरीब और आम लोगों का फायदा होगा।
उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क ब़ढाये जाने को लेकर संसद से विपक्ष के बहिगर्मन की निंदा करते हुए इसे एक राजनीतिक ड्रामा बताया। केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मुख्य घटक दल द्रव़िड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमकरुणानिधि और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं रेलमंत्री ममता बनर्जी की पेट्रोलियम पदाथा] की ब़ढी हुई कीमतों को वापस लेने की मांगों के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि गठबंधन के सहयोगियों से बातचीत की जायेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) के बहिगर्मन से पता चलता है कि भाजपा की कोई स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि जब संसद में बहस चल रही है, तो विपक्षी पार्टियां पेट्रोलियम पदाथो] पर उत्पाद शुल्क ब़ढाये जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कह सकती थीं। नारायणसामी ने कहा कि वर्ष २००८०९ में केन्द्र ने पेट्रोलियम पदाथो] की कीमतों में वृद्धि नहीं की थी और उस समय उत्पाद शुल्क १४ प्रतिशत था और एक बैरल पेट्रोल की कीमत १४७ डालर थी। उन्होंने पुड्डुचेरी से हाव़डा तक ट्रेन की शुरुआत करने के लिए रेलमंत्री का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल से यहां अरबिंदो आश्रम की यात्रा करने वाले लोगों को फायदा होगा।
