नलगोंडा में नहाने गए चार बच्चे डूबे
हैदराबाद। नलगोंडा जिले में तालाब में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चारों की उम्र आठ से नौ वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि घटना आज शाम लगभग पांच बजे एलेरू गांव में हुई। चारों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी फिसल कर डूब गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों में से कोई भी तैरना नहीं जानता था। चारों के शव बरामद हो गए हैं।
