विस्फोटों की जांच के लिए भारतीय दल काबुल पहुंचा
नई दिल्ली। काबुल में गत शुक्रवार हुए हमले के मद्देनजर भारतीय जांचकर्ताआें का एक दल अफगानिस्तान की राजधानी के लिए भेजा गया है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन अफगानिस्तान में भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए वहां पांच मार्च को जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि गृह तथा रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों के साथ गया भारतीय दल अपने अफगानिस्तानी समकक्षों के साथ दो होटलों में हुए हमलों की जांच में जुट गया है। इन हमलों में अफगानिस्तान के विकास तथा पुनर्निर्माण काया] में लगे भारतीयों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।
अफगानिस्तान ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया है। मेनन पांच मार्च को काबुल जाएंगे और उनकी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई सहित शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने की उम्मीद है, ताकि देशभर में विकास योजनाआें में लगे भारतीयों की सुरक्षा से ज़ुडे विभिन्न पहलुआें पर चर्चा की जा सके। जांचकर्ताआें को हमले में तालिबान और विशेषकर हक्कानी समूह तथा लश्करएतैयबा के तत्वों की संलिप्तता का संदेह है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय दल सबूत इकट्ठे करेगा, ताकि यह पता लगाया जा सके हमले में कौनकौन संलिप्त थे। काबुल में इस हमले का तरीका मुंबई के २६/११ के संहार की तरह था। यहां भी छह से आठ आतंकवादियों ने होटलों को निशाना बनाया और लोगों को तलाशते हुए उनकी हत्या की। इसमें छह भारतीय मारे गये और १० अन्य घायल हो गये।
