सीबीआई ने आयकर उपायुक्त को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आंध्र प्रदेश में तैनात एक आयकर उपायुक्त और एक आडिटर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ४ लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। गिरफ्तार आयकर उपायुक्त का नाम एवीश्रीनिवास राव और आडिटर का नाम कोटेश्वर राव बताया गया है।
सीबीआई के अनुसार यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गयी है। जांच एजेंसी के अनुसार शिकायतकर्ता ने गुंटूर के अमरावती रोड पर २००४०५ में अस्पताल और रिहायश के लिए एक इमारत का निर्माण कराया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आयकर रिटर्न में उसकी कुल निर्माण लागत ४८ लाख रुपये दिखायी गयी, जबकि आयकर अधिकारियों ने इमारत का मूल्य ११३ कऱोड रुपये आंका। सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक बाद में शिकायतकर्ता ने स्वतंत्र आकलनकर्ता से इमारत का आकलन करवाया।
