महिला आरक्षण पर बयानबाजी के लिए साधु यादव कांग्रेस से निलंबित
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व सांसद अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव को महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ मीडिया में बयान देने के कारण आज निलंबित कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचकेवर्मा ने यहां बताया कि राज्यसभा में कल महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था। ऐसे में कांग्रेस के किसी भी सदस्य का इस विधेयक के विरोध में बयान देना अनुशासनहीनता है। वर्मा ने बताया कि साधु यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही साधु यादव को एक सप्ताह के अंदर इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
