ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Mar 2010, IST

पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त

नई दिल्ली। विश्व कप में अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान हाकी महासंघ ने टीम प्रबंधन को बर्खास्त कर दिया, जबकि सारे १८ खिला़डयों ने भी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा पाकिस्तान हाकी महासंघ को भेज दिया है।

पाकिस्तान विश्व कप प्लेआफ मैच में कनाडा से हारकर १२वें स्थान पर रहा, जो उनका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। अनुभवी स्ट्राइकर रेहान बट ने संवाददाताआें को बताया कि इस प्रदर्शन से हम सभी दुखी है। हम देश से माफी मांग चुके हैं और सीनियर खिला़डयों ने अंतर्राष्ट्रीय हाकी से संन्यास लेने की घोषणा करने का फैसला किया था, लेकिन युवा खिला़डयों ने कहा कि वह भी उनके साथ संन्यास लेंगे, लिहाजा हम सभी ने मिलकर इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने बताया कि इस्तीफा पाकिस्तान हाकी महासंघ को भेज दिया गया है और अब आगे की कार्रवाई उस पर निर्भर करती है। इस बीच, पीएचएफ ने टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त करने का ऐलान कर दिया। पीएचएफ अध्यक्ष कासिम जिया के हवाले से कराची में जारी एक बयान में कहा गया कि टीम के मैनेजर आसिफ बाजवा, कोच शाहिद अली खान और सहायक कोच शफकत मलिक को बर्खास्त कर दिया गया है। इनके अलावा हसन सरदार की अध्यक्षता वाली चयन समिति को भी हटा दिया गया है, जिसमें राना मुजाहिद अली, खालिद बशीर, फरहत खान और मोहम्मद शफीक शामिल हैं।

मीडिया रपटों के हवाले से कासिम ने यह भी कहा कि टीम के लौटने के बाद पीएचएफ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन की जांच की जायेगी। उन्होंने बाजवा के पीएचएफ का सचिव बने रहने की भी जानकारी दी।

इस बीच, पाकिस्तान हाकी महासंघ ने खिला़डयों के इस्तीफे मिलने की पुष्टि की। पीएचएफ के मीडिया मैनेजर शहजाद मलिक ने कराची में जारी बयान में कहा, ‘कप्तान जीशान अशरनफ ने कहा है कि सभी १८ खिला़डयों ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय हाकी छ़ोडने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पीएचएफ ने उनके लिये बहुत कुछ किया, लेकिन वे अपेक्षाआें पर खरे नहीं उतर सके।उनका कहना है कि पाकिस्तान को जरूरत प़डने पर वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।’ जिन अठारह खिला़डयों ने इस्तीफे की पेशकश की है, उनमें नसीम अहमद, सलमान अकबर (गोलकीपर), जीशान अशरफ (कप्तान), सोहेल अब्बास, मोहम्मद रशीद (फुल बैक), मोहम्मद इरफान, वसीम अहमद, मोहम्मद इमरान, फरीद अहमद, सज्जाद अनवर (हाफबैक), रेहान बट, शकील अब्बासी, अब्दुल हसीम खान, मोहम्मद जुबैर, अख्तर अली, उमर भुट्टा, अब्बास हैदर और मोहम्मद रिजवान (फारवर्ड) शामिल हैं।

आपकी राय