‘आईपीएलथ्री’ का आगाज आज
मुंबई। पिछले साल सुरक्षा चिंताआें के कारण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपने तीसरे सत्र के साथ स्वदेश वापस लौट आया है और कल से यहां शुरू होने वाले इस लोकप्रिय ट्वेंटी२० टूर्नामेंट के पहले मैच में गत विजेता डेक्कन चार्जर्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। डी वाई पाटिल स्टेडियम में इस पहले मैच से पूर्व उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण सहित लियोनल रिची और ब्जोर्न आगान जैसे शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे।
यह टूर्नामेंट ४५ दिनों तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा, जिसके बाद ही इस मैदान पर आईपीएल के दूसरे सत्र की नंबर एक (डेक्कन चार्जर्स) और नंबर आठ (नाइट राइडर्स) टीमों के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के दूसरे दिन दक्षिण मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम में क्रिकेट के दो महान खिला़डयों की टीमें भ़िडेंगी। एक तरफ होगी सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस तो दूसरी तरफ २००८ में जीत दर्ज करने वाली शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स होगी।
शुरुआती दो सत्रों की तरह इस साल भी कुछ अंतर्राष्ट्रीय स्टार खिल़ाडी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताआें में व्यस्त होने के कारण इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उपस्थित नहीं रहेंगे। इन स्टार खिला़डयों की अनुपस्थिति के बावजूद सभी टीमें चाहेंगी कि सही संयोजन के साथ मैदान में उतरकर शुरुआती मैचों में जीत दर्ज कर लय हासिल की जाए। देशी और विदेशी खिल़ाडी आईपीएल के तीसरे सत्र में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे, ताकि चौथे सत्र के लिए होने वाली खिला़डयों की नीलामी में प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजियों की ओर से उनकी ज्यादा से ज्यादा बोली लगे। इस बार अहमदाबाद, कटक और धर्मशाला में भी आईपीएल के मैच खेले जाएंगे, जबकि डेक्कन चार्जर्स के सातों मैच अपने घरेलू मैदान (हैदराबाद) की जगह नवी मुंबई, नागपुर और कटक में होंगे।
