ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

वैश्य समाज के युवाआेव महिलाआें को जागृत करना होगा : संघी

Swatantra Vaartha  Tue, 16 Mar 2010, IST

वैश्य समाज के युवाआेव महिलाआें को जागृत करना होगा : संघी

अहमदाबाद। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गिरीश संघी ने अहमदाबाद स्थित राणी सेवा समिति में आयोजित वैश्य एकता दिवस समारोह के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों की अब दोहरी जिम्मेदारी है।

जहां एक ओर वैश्य समाज के विकास हेतु हमें युवकों में जन जागृति फैलानी है, वहीं दूसरी ओर महिलाआें में भी जनजागृति ब़ढानी होगी। क्योंकि लोकसभा में ३३ प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्य महिलाएं भी राष्ट्र के विकास में योगदान देने में सहभागी बन सकें, इसलिए हमें हरसंभव प्रयास करना होगा।उन्होंने कहा कि जब हम अतीत में जाते हैं तो देखते हैं संसार में वैश्य समाज का बोलबाला था और आज उस प्रमाण में कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इतिहास साक्षी है कि वैश्य समाज ने ही संसार के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गोपाल मोर ने कहा कि वर्तमान समय में ताकत का अहसास वोट बैंक से होने लगा है। इसी कारण संपूर्ण वैश्य समाज को एक होना ही होगा तथा एक मंच पर आना ही होगा। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि जो विकास करेगा, मैं उसका साथ दूंगा।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष धनराज केला ने कहा कि गुजरात में वैश्य समाज का संगठन नाम मात्र का था। मुझे जब इसकी जवाबदारी सौंपी गई तब से लेकर आज तक निरंतर संघर्ष और जनजागृति के कारण ही आज यह संगठन ने अपना रूप विराट बना लिया है। अब हमको और मजबूती के साथ आगे ब़ढना है।

जिला युवा अध्यक्ष अशोक बाफना ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे बीच में हैं। वे हमारा मार्गदर्शन करेंगे और समाज को संगठित करने में हमारे काया] की समीक्षा करेंगे। मेरा मानना है संगठन मजबूत बनाने में गुजरात जैसे राज्य में कोई ब़डी परेशानी नहीं है। बस हम सबको मिलकर संकल्प करना है।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष नटूभाई चौकसी ने कहा कि चाहे कितना भी देरी क्यों न हो, लेकिन सही मार्ग के द्वारा ही हमकों यह सफर काटना है। संघर्ष को जीवन का साथी बनाना है। हमें राह भटकनी नहीं है।

आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष गिरीश जिंदल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश संघी ने हमारा मार्गदर्शन किया। हम विशेष रूप से उनका आभारी हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। कलाकारों को सम्मानित करने के लिए धनराज केला, थली युवा संघ और ललित सालेचा ने ११०० रुपये नगद देकर उत्साहित व प्रोत्साहित किया तथा बाबूलाल भंसाली ने कविता के माध्यम से समाज की एकता और अखंडता पर प्रकाश डाला। इस दौरान ‘यंग लीडर’ समाचार द्वारा प्रकाशित स्वर्णिम गुजरात विशेषांक का विमोचन वरिष्ठ समाज सेवक एवं पूर्व सांसद लेखराजजी बचानी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश संघी द्वारा कराया गया।

जिला युवा अध्यक्ष विजय जाजू ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई। मंच का संचालन अंजलि गुप्ता ने किया। द्वारका प्रसाद जालान ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

मोहनलाल अग्रवाल, सुरेशचंद्र अग्रवाल, किशनदास अग्रवाल, रोहित भाई चौकसी, शंकरलाल बाहेती, चुन्नीलाल प्रजापति, प्रभूलाल काबरा, गोपीराम गुप्ता, सुरेश मालानी, डॉहसमुख अग्रवाल, डॉनरेंद्र राठी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय केला सहित ब़डी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय