बैंकों की ह़डताल कल
मुंबई। विभिन्न यूनियनों की ओर से महंगाई, बेरोजगारी, निजी बैंकों को लाइसेंस देने एवं अन्य मुद्दों के खिलाफ ह़डताल के आह्वान में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के शामिल होने से ७ सितंबर को बैंकिंग परिचालन प्रभावित होने की आशंका है।
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ द्वारा आज जारी बयान के मुताबिक ‘२७ सरकारी बैंकों, १८ विदेशी बैंकों, २६ निजी बैंकों, ८२ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और १,७२१ सहकारी बैंकों के करीब १० लाख कर्मचारी ह़डताल में शामिल होंगे।’ संघ ने निजी क्षेत्र के बैंकों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध किया है और देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का नेटवर्क ४०,००० से ब़ढाकर एक लाख शाखाआें का करने की मांग की है।
