मेलबर्न। पाप स्टार माइकल जैक्सन का रत्नजड़ित सफेद दस्ताना रविवार को यहां एक नीलामी में 57 हजार 600 आस्ट्रेलियाई डालर [करीब 24 लाख रुपये] में बिका। जैक्सन ने इसे करीब एक दशक पहले आस्ट्रेलिया के एक प्रशंसक की ओर उछाला था।
मेलबर्न नीलामी घर के प्रवक्ता सी. स्टैंस ने कहा कि हारविक स्टोन नामक व्यक्ति ने बोली लगाने वाले पांच अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए जैक्सन का दस्ताना अपने नाम कर लिया। नीलामी से पहले इसकी अनुमानित कीमत 30 हजार आस्ट्रेलियाई डालर [करीब साढ़े बारह लाख रुपये] लगाई गई थी। स्टैंस ने नीलामी के नतीजे पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारी जानकारी में आस्ट्रेलिया में यह जैक्सन का इकलौता दस्ताना है। पाप स्टार जैक्सन अपने हिस्ट्री वर्ल्ड टूर के दौरान वर्ष 1996 में आस्ट्रेलिया आए थे।
