ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तेलंगाना समिति के कामकाज की शता] पर विचारविमर्श शुरू

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

तेलंगाना समिति के कामकाज की शता] पर विचारविमर्श शुरू

नई दिल्ली। तेलंगाना मुद्दे पर गठित पांच सदस्यीय समिति के कामकाज की शता] को अंतिम रूप देने के लिए सरकार ने आज विचारविमर्श शुरू कर दिया। नवगठित समिति के सदस्य सचिव विनोद कुमार दुग्गल ने कामकाज की शता] की रूपरेखा तय करने के लिए गृहमंत्री पीचिदंबरम और गृह सचिव जीकेपिल्लै के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक की।

सूत्रों ने कहा कि कामकाज की शता] पर न्यायमूर्ति (अवकाशप्राप्त) बीएनश्रीकृष्णा के साथ विचारविमर्श करने के लिए दुग्गल आज शाम मुंबई गये। गौरतलब है कि श्रीकृष्णा अभी मुंबई में हैं। इस सप्ताहांत तक कामकाज की शत] घोषित होने की संभावना है।

पिल्लै ने कल कहा था कि कामकाज की शर्तों का मसौदा तैयार हो रहा है और समिति के अध्यक्ष के साथ विचारविमर्श के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। यह समिति आंध्र प्रदेश की स्थिति के संबंध में हर वर्ग के लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों तथा समूहों के साथ विचारविमर्श करेगी।

आपकी राय