प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार उचित समय पर ः रोशय्या
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रोशय्या ने आज कहा कि गृहमंत्री पीचिदंबरम ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पृथक तेलंगाना राज्य के लिये गठित समिति का ब्यौरा देते हुये कहा कि समिति के नियम और कायदों के मसौदे को तैयार किया जा रहा है और इसकी घोषणा जल्द ही कर दी जायेगी। रोशय्या ने यहां आंध्रा भवन में संवाददाताआें को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने चिदंबरम से अपनी मुलाकात के दौरान न्यायमूर्ति बीएनश्रीकृष्णा की अध्यक्षता में गठित समिति के नियम और कायदों तथा उसकी समय सीमा के बारे में कोई चर्चा नहीं की।उन्होंने बताया कि पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के अलावा दिन में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, केंद्रीय कानून मंत्री एमवीरप्पा मोइली, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉसीपीजोशी और शाम को रेल मंत्री सुश्री ममता बनर्जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कोशाध्यक्ष मोतीलाल वोहरा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की।
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार उचित समय पर होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व कैबिनेट के विस्तार के लिए उचित समय पर विचार करेगा। इससे स्पष्ट हो जाता है कि विधानसभा बजट सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आईपीएल मैच हैदराबाद में ही होगा और इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री डॉएमवीरप्पा मोइली से अपनी मुलाकात के दौरान मूल अनुसूचित जाति के ईसाइयों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने की मांग करते हुये उन्होंने कहा कि संसद के आगामी सत्र में अनुसूचित जाति का उप वर्गीकरण करने के लिये संविधान में संशोधन करने हेतु विधेयक लाया जाये।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति के आदेश १९७५ के तहत जिला परिषद और मंडल परिषद के सरकारी स्कूलों में नवसृजित अध्यापकों के कॉडर को एकल स्थानीय कॉडर में मिलाने के लिये आंध्र प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाये।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डासीपी जोशी से भेंट की और राष्ट्रीय सह अंशदायी पेंशन योजना और स्वयंसेवी समूहों की महिलाआें को अपनी आजीविका अर्जित करने के लिये ऋण पर रियायती ब्याज उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने गृहमंत्री से राज्य सरकार को युद्धस्तर पर पुनर्वास और पुनरुद्धार कार्य के लिये राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक कोष से ६००० कऱोड रुपये की अतिरिक्त अग्रिम राशि दिये जाने की मांग की।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखपट्टणम और पूर्वी गोदावरी जिलों को नक्सलवाद से प्रभावित जिलों में शामिल किये जाने मांग करते हुये रोशय्या ने कहा कि इन जिलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार को सहायता दी जाये। राज्य में माओवादियों और आईएसआई प्रायोजित आतंकवाद का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने का आग्रह करते हुये उन्होंने कहा कि चित्तूर जिले में फील्ड फायरिंग रेंज के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाये।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा से भी मुलाकात की। वोरा पिछले दिनों अस्वस्थ चल रहे थे।
रोशय्या ने रेल मंत्री श्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर १० मंजूर परियोजनाआें के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि की मांग की। नई रेल लाइन के निर्माण की इन परियोजनाआें में कोटीपल्ली और नरसापुर, नांद्यालयेर्रागुंटिया, महबूबनगरमुनीराबाद, माचेरियनलगोंडा, गदवालरायचूर, काकीऩाडापीठापुरम, क़डप्पाबेंगलुरू, ओबुलवारीपल्लीविशाखापट्टणम, जगतीयालनिजामाबाद और मनोहराबादकोठापल्ली शामिल है।
उन्होंने आंध्र प्रदेश में १२ नई रेल बिछाने और उनमें से कुछ का दोहरीकरण एवं विद्युतिकरण किये जाने की मांग करते हुए राज्य में नई मेल व एक्सप्रेस के साथसाथ यात्री सेवाआें को लागू किये जाने का आग्रह किया।
संवाददाता सम्मेलन में रोशय्या के साथ सांसद जेडी सीलम लोकसभा सदस्य बापी राजू और सांबाशिव रायपाटी राव के अलावा प्रदेश की परिवहन एवं बिल्डिंग मंत्री गल्ला अरूणा कुमारी मौजूद थी।
रोशय्या कल महंगाई पर बुलाई गई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे और महंगाई पर लगाम लगाने के उपायों पर चर्चा भी करेंगे। रविवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री सुरक्षा संबंधी सम्मेलन में भाग लेंगे।
