ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ठाकरे ने शाहरुख को देशद्रोही कहा

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Feb 2010, IST

ठाकरे ने शाहरुख को देशद्रोही कहा

मुंबई। बाल ठाकरे ने जहां उन्हें ‘देशद्रोही’ का तमगा दिया है, वहीं सिने अभिनेता शाहरुख खान आईपीएल में पाकिस्तानी खिला़डयों पर दिये गये अपने बयान पर डटे रहे और विवाद से निपटने के लिए शिवसेना सुप्रीमो के साथ कोई बैठक करने से इंकार कर दिया। खान ने कहा कि उन्होंने कोई राष्ट्रविरोधी बयान नहीं दिया है।

न्यूयार्क, लंदन और बर्लिन के प्रमोशनल दौरे से लौटने के बाद यहां संवाददाताआें से बातचीत में खान ने कहा, ‘मैंने कोई राष्ट्र विरोधी या भारत विरोधी बात नहीं कही है।

मैं अपनी बात पर डटा हूं और मैं कहना चाहता हूं कि इस समूह ने इसे गलत रूप में समझा है। ऐसी कोई बात नहीं, जिसके लिए मुझे माफी मांगनी प़डी, क्योंकि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने जो कहा है उसका गलत अर्थ लगाया गया है। मैं देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता हूं।’ खान ने कहा, ‘वह (बाल ठाकरे) एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। उनके बयान पर मैं यदि प्रतिक्रिया दूंगा, तो उन्हें खराब लगेगा। वह एक कलाकार हैं और उनका साथ मुझे अच्छा लगता है। हमारे बीच अच्छे विचारविमर्श हुए हैं। उद्धव भी एक फोटोग्राफर हैं, लेकिन हमारे बीच कभी बौद्धिक विचारविमर्श नहीं हुआ।’

किंग खान ने बहरहाल कहा कि वह इस पर बख़ेडा नहीं ख़डा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘कभीकभी हम इतने उग्र और आक्रोशित हो जाते हैं कि दूसरे पक्ष की बात ही नहीं सुनते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह समूह मेरी बात सुनेगा। सिर्फ एक भारतीय होने के नाते मैं अपनी बात कर रहा हूं और यह आप मुझसे या हममे से किसी अन्य से छीन नहीं सकते।’ आगामी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के प्रदर्शन को शिवसेना द्वारा नहीं रोके जाने के संबंध में खान ने कहा कि वह राहत महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह (विवाद) मेरे फिल्म के खिलाफ नहीं है। यह मुझसे संबंधित है। इसलिए मेरे फिल्म को एक उत्पाद के रूप में देखना चाहिए, जो हो रहा है और मैं इसका सम्मान करता हूं।

आपकी राय