ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

प्रणव व मोदी के बीच कहासुनी

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Feb 2010, IST

प्रणव व मोदी के बीच कहासुनी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज खाद्य कीमतों के संबंध में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के दौरान कहासुनी हो गई। वित्त मंत्री ने आरोप लगाया की मोदी रियायती दर पर गेहूं और चावल की बिक्री के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

सम्मेलन में जब मोदी केंद्र की नीति की आलोचना कर रहे थे और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं और चावल की आपूर्ति पर सवाल उठा रहे थे, तो मुखर्जी ने हस्तक्षेप किया। सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री ने मोदी पर इस मसले के राजनीतिकरण का आरोप लगाया।

आपकी राय