आंतरिक सुरक्षा पर केंद्र से समन्वय बनाये रखें राज्य
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह ने आज कहा कि उन्हें एकदूसरे के हाथ मजबूत करके ही सुलझाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने यहां आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा ऐसा क्षेत्र है, जिस पर केंद्र तथा राज्यों को लगातार निगरानी और समन्वय बनाए रखने की जरूरत है।
हमें देश में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मौजूदा प्रणालियों की नियमित रूप से मिलकर समीक्षा करनी चाहिए तथा खतरों का आकलन कर जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम आंतरिक सुरक्षा से ज़ुडी चिंताआें को सुलझाने में तभी सफल हो सकते हैं, जब हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहेंगे। श्री सिंह ने राज्यों से पुलिस बलों के लिए ढांचागत सुविधाआें तथा प्रशिक्षण की खातिर बजट में अधिक आवंटन करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि राज्यों के बजट में पुलिस के लिए किये जाने वाले आवंटन का ८० प्रतिशत वेतन, पेंशन तथा अन्य भत्तों में खर्च हो जाता है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से अपने राज्यों में त्वरित कार्रवाई दस्तों की गति तथा निर्णय लेने की क्षमता ब़ढाने के लिए विशेष हस्तक्षेप ईकाइयां गठित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष कमांडो बल भी गठित करना चाहेंगे।
