ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ठाकरे से मिले पवार

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Feb 2010, IST

bal thackare meet pawarठाकरे से मिले पवार

मुंबई। राकांपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री शरद पवार आज रात शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से मिले और उनसे अपील की कि आईपीएल में आस्ट्रेलियाई खिला़डयों के हिस्सा लेने के खिलाफ शिवसेना की ओर से दी गई धमकी को वह वापस ले लें।

शिवसेना सूत्रों ने बैठक के बाद बताया, ‘मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवार ने ठाकरे से आईपीएल में आस्ट्रेलियाई खिला़डयों का विरोध नहीं करने को कहा।’ ८४ वर्षीय ठाकरे ने उनके इस अनुरोध पर विचार करने पर सहमति जता दी है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष पवार ने इससे पहले दिन में औरंगाबाद में कहा था कि वह ठाकरे से अपील करेंगे कि वह खेल में राजनीति को नहीं लाएं। यह अपील उन्होंने आईपीएल में पाकिस्तानी और आस्ट्रेलियाई खिला़डयों को शामिल करने का शिवसेना की ओर से किए जा रहे विरोध के मद्देनजर की।

पवार के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर भी ठाकरे के घर गए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी वहां मौजूद थे। मनोहर ने बैठक के बाद संवाददाताआें से कहा, ‘बाल ठाकरे ने हमें ध्यान से सुना। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि सिर्फ एक या दो आस्ट्रेलियाई खिल़ाडी आईपीएल मैचों में हिस्सा लेंगे और सारे आईपीएल मैचों को नहीं कराने की अनुमति देने से अंतत: राज्य के खिला़डयों (मराठी खिला़डयों) का नुकसान होगा।’

एक ओर पवार ब़ढती कीमतों के कारण कांग्रेस नेताआें की आलोचना के निशाने पर हैं, वहीं शिवसेना पृथक विदर्भ राज्य का विरोध कर रही है, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा इसका समर्थन कर रही है। इस मुलाकात को दोनों नेताआें के बीच संभावित राजनीतिक गठज़ोड बताना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन इससे उनके सहयोगियों को निराशा जरूर होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘यह मुलाकात कई मायनों में संकेत देती है कि कांग्रेस और भाजपा अपने सहयोगियों को हल्के में नहीं ले सकते हैं।

आपकी राय