ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कूलकूल विंटर में स्किन की बनी रहे ब्यूटी

Swatantra Vaartha  Mon, 23 Jan 2012, IST

कूलकूल विंटर में स्किन की बनी रहे ब्यूटी

Kulkul are made ​​of Skin Beauty in Winterमालिश, उबटन और संतुलन आहार के साथ अगर प्रकृति से मिली सौगात का सहीतरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इन सर्दियों में भी आप खूबसूरत बनी रह सकती हैं। सर्दियों में सर्द हवाएं त्वचा का तेल और नमी सोख लेती हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल बहुत जरूरी है। अपनाइए सौंदर्य विशेषज्ञ के ये टिप्स और बेखौफ होकर लीजिए सर्दीका मजा।

* सर्दियों में प्रतिदिन मालिश करना फायदेमंद रहता है। आप जब भी मालिश करें, उसके बाद उबटन अवश्य करें। मालिश और उबटन करने से त्वचा कोमल और स्वस्थ होती है।

* १० बादाम का पेस्ट बनाएं। उसमें एक चुटकी जई का आटा, कद्दूकस किया खीरा व आधा कप क्रीम मिलाएं। रोज १० मिनट तक चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

* चने के आटे को गुनगुने दूध में भिगो दें। थ़ोडी देर रखने के बाद इसमें चंद बूंदे नींबू का रस निच़ोड दें। थ़ोडी हल्दी मिलाएंऔर चेहरे पर लगा लें। १० मिनट बाद इसे गुनगुने पानी की मदद से निकाल दें।

* रुखी त्वचा पर आप फलों का रस या गूदा इस्तेमाल कर सकती हैं। खूब पका हुआ केला मैश करें और शहद मिला लें। इसमें नींबू का रस मिला सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए छ़ोड दें।

गुनगुने पानी से धो लें।

* हष्ठउबटन के प्रयोग के कुछ समय बाद अच्छा टोनर लगा सकती हैं। गुलाब जल एक आम टोनर है।

* बेहतर होगा कि नियमित बादाम तेल या तिल के तेल से बॉडी मसाज कराएं। अगर यह संभव न हो तो नहाने के पानी में एक चम्मच तिल का तेल डालकर नहाएं।

* सर्दियों में ऑलिव ऑइल का प्रयोग अवश्य करें। नहाने के पानी में इसे मिला लें और फिर उस पानी से नहाएं।

* बहुत देर तक व बहुत गर्म पानी से न नहाएं, इससे त्वचा और रुखी हो जाती है। नहाने के बाद एक मग पानी में एक चम्मच शहद डालकर शरीर पर डालें, इससे शरीर कोमल हो जाएगा और आप सारा दिन तरोताजा महसूस करेंगी।

* इस मौसम में हाथों की कोहनियों की त्वचा काफी शुष्क हो जाती है और कभीकभी वहां कालापन आ जाता है। अगर ऐसा हो, तो एक नींबू के छिलके पर थ़ोडीसी पिसी हुई फिटकरी डालकर कुछ देर प्रभावित त्वचा पर हलके हाथ से मलें।

* शुष्क हवाआे के लगातार संपर्क में रहने, प्रदूषण और सर्दीजुकाम के कारण आपके बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए सप्ताह में कम से कम दो बार अंडे की जर्दी में शहदमिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे सिर की त्वचा और बालों में हल्के हाथ से लगाकर मसाज करें। आधे घंटे बाद पानी से साफ करें।

* गुनगुने पानी में जई का आटा या बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से रुखी त्वचा नर्म मुलायम हो जाती है।

* ठंडी हवा के कारण अक्सर आंखों में लाली और सूजन हो जाती है। सूजन कम करने के लिए रुई को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर कुछ देर रखें।

* चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें।

सर्दियों में त्वचा के मृत कोशों को हटाने के लिए तेजी के साथसाथ जल्दीजल्दी स्क्रब न करें, विशेष तौर पर रुखी त्वचा वाले ऐसा करने से बचें ताकि झुर्रियां न प़डें।

* बादाम को पीसकर कच्चे दूध में मिलाकर आंखों पर लगाएं।

* दिन में ८१० गिलास पानी जरूर पिएं। पानी त्वचा की नमी बनाए रखने के साथ के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में भी मदद करता है।

आपकी राय