ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पति में चाहूं पिता के गुण

Swatantra Vaartha  Mon, 23 Jan 2012, IST

पति में चाहूं पिता के गुण

मातापिता के गुण, बच्चों की सोच को प्रभावित करते हैं। बचपन से मातापिता ही अक्सर बच्चों के आदर्श होते हैं। यहां तक कि ब़डे होने पर भी ल़डकेल़डकियां अपने भावी साथी में उन्हीं की छवि को तलाशते हैं। हालांकि आधुनिक महिलाआे जिन पुरुषों में दिलचस्पी रखती हैं, उनकी तुलना दूसरे पुरुषों से करना पसंद नहीं करती, लेकिन यदि उनके पिता ही उनके लिए सब कुछ हों, तो और उन्हें अपने पिता जैसे गुणों वाला व्यक्ति मिल जाए तो वही उनके लिए परफेक्ट पति या प्रेमी होता है।

ऐसा इसलिए होता है कि ल़डकियां कई साल तक अपने पिता के साथ रहती हैं और उनके गुणों से प्रभावित होकर उनका सम्मान करती हैं और प्यार भी।

इसलिए जब उन्हें अपने पिता जैसे गुणों वाला व्यक्ति मिल जाता है, तो वह उनसे प्रभावित हुए नहीं रह सकती है। ऐसा ल़डकों के साथ भी हो सकता है, लेकिन ल़डकियों में इसका प्रतिशत ज्यादा होता है। यहां तक कि विवाह के बाद भी कई ल़डकियां इस बात को पसंद करती हैं कि उनका साथी उनकी उसी प्रकार से केयर तथा सुरक्षा करता है और उनकी पसंदनापसंद का ख्याल करता है, जैसे उनके पिता किया करते थे।

एक अध्ययन के मुताबिक जो ल़डकियां बचपन में अपने पिता से अच्छे संबंधों का अनुभव किए हुए होती हैं, वे अपने पिता जैसा साथी तलाशने की अधिक इच्छुक होती हैं। हर ल़डकी एक ऐसा चाहती है, जिसके साथ रहने पर वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।

अगर वह इन गुणों को अपने संभावित जीवनसाथी में देख लेती है, तो उसके लिए फैसला करना आसान हो जाता है। ख्यात चित्रकार सतीश गुजरात की बेटी अल्पना के अनुसार, बेटियां अनजाने में ही अपने पिता जैसे गुणों को तलाशती हैं। मुझे अपने पिता की महत्वाकांक्षा व लगन बहुत पसंद है।

वे विपरीत स्थितियों में भी प्रयास जारी रखते हैं। जब तक कि सफल न हो जाएं। मुझे अपने साथी में हमेशा से ही गुण की तलाश है। दरअसल, प्यार व सम्मान जो महिला के अवचेतन मन में अपने पिता के लिए होता है, वह पैमान बन जाता है, उस व्यक्ति के लिए, जिसके साथ वह जिंदगी बांटना और बिताना चाहती है, लेकिन इस पैमाने पर दूसरों का खरा उतरना हमेशा कठिन होता है।

इसलिए आप बहुत अधिक गहराई में जाकर भी अपने साथी की तुलना अपने पिता से न करें, लेकिन यदि आपकी मुलाकात किसी ऐसे ल़डके से हो जाए, जो व्यवहार में आपके पिता से काफी मिलताजुलता हो, तो आप फौरन शादी के लिए हां कर सकती हैं।

आपकी राय