ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ताजा रखें फल और सब्जी

Swatantra Vaartha  Wed, 25 Jan 2012, IST

Keep fresh fruit and vegetableताजा रखें फल और सब्जी

शिमला मिर्चको पूरी तरह पकने से पहले ही त़ोड लें तो इनका उत्पादन ब़ढ सकता है, लेकिन जब ये पौधों पर ही पूरी तरह पकती हैं तो इनमें पोषक तत्वों की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। लाल शिमला मिर्च में हरी के मुकाबले दुगुना विटामिनसी और १० गुना ज्यादा विटामिनए होता है।

* पत्तागोभी, फूलगोभी, खीरा कक़डी, ब्रॉकली और हरी पत्तेदार सब्जियों को सेवफल के साथ रखने से ये जल्दी खराब हो जाती हैं। सेवफल में से निकलने वाली इथायलीन नामक गैस। इसी तरह आलुआें को भी सेवफल से दूर ही रखा जाना चाहिए, नहीं तो इनमें अंकुरण फूटने लगते हैं।

* हरेक सब्जी फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए। फ्रिज में रखने से सब्जियां थ़ोडे ज्यादा दिनों तक रखी जा सकती हैं। लेकिन कुछसब्जियां ऐसी भी हैं जिन्हें फ्रिज की बजाय बाहर ही रखना बेहतर होता है।

* टमाटर को ४५ डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में रखने से उनका स्वाद खराब हो जाता है। शिमला मिर्च में ७२ डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर भूरे धब्बे प़डने लगते हैं और स्वाद भी बिग़ड जाता है। बैंगन १० डिग्री से कम तापमान पर रखने से लिजलिजे प़डजाते हैं। इन सब्जियों को रखने के लिए डायनिंग एरिया या किचन में ही जगह बना लें।

* खीरा कक़डी गर्मीमें काफी राहत देती है, इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। गर्मी के दिनों में जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है, जब बेल पर लगी कक़डी के गूदे का तापमान ७ डिग्री तक कम हो सकता है।

* टमाटर की ताजी पत्तियों का रस निकाल कर पौधों पर लगे गुलाबों पर स्प्रे करें, गुलाब पर काले धब्बे नहीं प़डेंगे।

आपकी राय