सुंदर व स्वस्थ बच्चे
बच्चों की मासूमियत, कोमलता और सुंदरता वैसे तो प्राकृतिक होती है, लेकिन इसे सदा बनाए रखने के लिए हर मातापिता को थ़ोडी मेहनत करने की जरूरत है। कैसे निखारें बच्चों के रंगरूप व स्वास्थ्य को
* बच्चों का ज्यादातर समय स्कूल में ही व्यतीत होता है, परंतु छुट्टी के दिन उन्हें उबटन लगाकर नहलाएं, ताकि उनकी त्वचा सॉफ्ट बनी रहे।
* बच्चों के बालों के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतें। बालों में नारियल के तेल से मालिश करें, फिर अच्छे हर्बल शैम्पू से बालों को धोएं।
* छोटी उम्र में बच्चों के बाल जहां तक हों छोटे ही रखें, ताकि उनकी नियमित सफाई हो, कंघी करने में आसानी महसूस हो साथ ही उनके बालों को पर्याप्त पोषण भी मिलता रहे।
* बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर खाना जरूर बनाएं, परंतु अधिक तला वसायुक्त भोजन न दें। भोजन की पौष्टिकता और स्वाद दोनों को बनाए रखें।
* बच्चों को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम अत्यंत जरूरी है। व्यायाम करने से बच्चों को बीमारियां आसानी से नहीं घेर पाती है। शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही सुंदरता भी बरकरार रहती है। अतः आप बच्चों को व्यायाम का महत्व समझाकर उन्हें उसे करने के लिए प्रेरित करें।
* बच्चों के दांतों की सफाई भी महत्वपूर्ण है। सुबह उठकर और सोने से पहले नियमित रूप से ब्रश करवाएं। दांतों की गंदगी कई बीमारियों को आमंत्रण देती है।
* सप्ताह में एक बार बच्चों के नाखून अवश्य काटें।
* इसके अलावा भी बच्चों को उठनेबैठने, पहनने, दूसरों से बातचीत करने व अपना कार्य करने का सही तरीका सिखाएं, जो उनके व्यक्तित्व को निखारता है।
* जब आपका बच्चा स्वस्थ, सुंदर व सद्गुणों से युक्त होगा, तभी वह सही मायने में खूबसूरत नजर आएगा और यही सच्चा सौंदर्य होगा।
