ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सेहत के लिए जरूरी हैं फल और सब्जियां

Swatantra Vaartha  Thu, 26 Aug 2010, IST

सेहत के लिए जरूरी हैं फल और सब्जियां

मम्मी अब भी आपको बारबार टोकती है कि तुमने हरी सब्जियां खाई या नहीं ? दोस्तो, अब मम्मी की बात मान लेने में ही भलाई है। सेहत के लिए अपने खाने में कई रंगों की सब्जियों और फलों का मेल करना मजेदार है अलग-अलग रंगों के फलसब्जी से स्वास्थ्य को अलगअलग फायदा मिलती है।

न्यूट्रीशियनों के अनुसार हर रंग फायदेमंद है। सब्जियों और फलों के रंग के लिए उनमें मौजूद फाइटोकेमिकल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे ही हर फलसब्जी का एक निश्चित रंग और उससे होनेे वाला फायदा तय होता है।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक अलगअलग फाइटोकेमिकल एकदूसरे के साथ मिलकर सेहत के लिए प्रभावी भूमिका निभाते हैं। इसलिए सिर्फ एक रंग की फलसब्जी खाना ही फायदेमंद नहींंंं है। हमें सभी रंगों की फलसब्जी एक साथ खानी चहिए।

सभी रंगों के फलसब्जी खाने से उनकी रासायनिक संरचना का फायदा मिलता है। अच्छे रंग, रूप, आकार और स्वाद के अलावा फलों में प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है और वसा एवं कैलारी की मात्रा भी कम होती है। फलों में फाइबर, विटामिन, खनिज और दूसरे फाइटोकेमिरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गहरे रंग के फलसब्जी खाने से शरीर की जरूरत के मुताबिक फाइटोकेमिकल आसानी से मिल जाते हैं। कूलवाल बताती है कि अपनी उम्र और लिंग के अनुसार पूरे दिन में कम से कम ५ से ९ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

लाल रंग की फल/सब्जियां

लाल रंग की फल सब्जियों में प्राकृतिक रूप से लाइकोपेन या एंथोसायनिन पिगमेंट होता है। लाइकोपेन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह टमाटर, तरबूज और गुलाबी अंगूरों में भरपूर मात्रा में होता है। यह कई तरह के कैंसर से बचाव करता है। खासकर प्रोस्टेट कैंसर। स्ट्राबेरी, रेस्पबेरी और लाल अंगूर जैसे फल कोशिकाआें को नुकसान से बचाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट का दिल की मजबूती से भी गहरा नाता है। लाल रंग के फलों में लाल सेब, चुकंदर, रेस्पबेरी, स्ट्राबेरी, टमाटर और तरबूज खास है।

नारंगी और पीली फल/सब्जियां

पीले रंग की फल सब्जियों में प्राकृतिक रूप से केरोटिनोएड पिगमेंट होता है। शकरकंद, कद्‌दू और गाजर में मौजूद बीटा केरोटीन विटामिन ए में बदल जाता है, जो स्वस्थ श्लेष्मा झिल्ली और आंखों की ज्योति के लिए फायदेमंद है। केरोटिनोएड से भरपूर फलसब्जियों के सेवन से कैंसर का खतरा कम हो जाता है और दिल से संबंधित बीमरियों के साथसाथ रोग प्रतिरोधकता में भी वृद्धि होती है। पीले रंग के फलसब्जियों में मुख्यतः नींबू, आम, पपीता, खुबानी, अनन्नास, कद्‌दू प्रमुख रूप से शामिल है।

हरे रंग की फल/सब्जियां इनमें प्राकृतिक रूप से क्लोरोफिल नामक पिगमेंट होता है। पालक जैसी हरे पत्तेदार सब्जियों, मटक, कक़डी, हरी मिर्च में ल्यूटिन होता है। ल्यूटिन लाल मिर्च, मक्के, मौसमी, अंगूर में पाए जाने वाले दूसरे रसायन जिएंथिन से मिलकर आंखों को मजबूत रखता है। ये दोनों रसायन मिलाकर आंखों की मोतियाबिंद से बचाव करते हैं और ब़ढती उम्र के साथ होने वाले रोगों से रक्षा करते हैं।

नीले रंग फल/सब्जियां

यह रंग एंथोसाइनिंस नामक प्राकृतिक पिगमेंट के कारण होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और कोशिकाआें को नष्ट हाेेने से बचाता है। यह कैंसर और हृदय रोगों से रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन बताते हैं कि इस रंग के सेवन से याददाश्त ब़ढती है। नीले रंग के फलसब्जियों में बैंगन, जामुन, आलूबुखारा, किशमिश, ब्लैकबेरी और ब्ल्यूबेरी प्रमुख हैं।

आपकी राय