लिपिस्टिक
हमेशा चेहरे पर फबने वाले रंगों की लिपस्टिक ही खरीदें। गोरे और सांवले रंग पर गहरे शेड्स ही ज्यादा फबते हैं, मगर भ़डकीले रंगों से परहेज करें और सोबर रंगों का इस्तेमाल करें। गेहुंए रंग पर दोनों ही रंग जंचते हैं, हल्के भी और गहरे भी, मगर फिर भी भ़डकीले रंगों के इस्तेमाल से परहेज करें।
ज्यादा ग्रीसी, क़डक या बेहद नरम लिपस्टिक कोई काम की नहीं होती या तो वे जल्दी खराब हो जाती हैं या जल्दी टूटी जाती हैं। इसलिए खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
कुछ हरीहरी सी फंगस लगी लिपस्टिक होठों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
ब्रांडेड कंपनी, निर्माण और खत्म होने की तिथि का ध्यान रखना यहां भी जरूरी है। समय खत्म होने के बाद लिपस्ट्िक का उपयोग जारी रखना खतरनाक भी हो सकता है।
अच्छी कंपनी लिपस्टिकें विटामिन ‘ए’, ‘इ’ और मॉश्चराइजर का उपयोग होता है। जो लिपस्टिक आप खरीद रही हैं, यदि उसमें ये तत्व हैं, तो यकीनी तौर पर आप एक ब़ढया उत्पाद खरीद रही है।
