ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नेल पॉलिश से नुकसान भी

Swatantra Vaartha  Mon, 30 Aug 2010, IST

नेल पॉलिश से नुकसान भी

सौंदर्य के दृष्टिकोण से देखें तो लम्बे, स्वस्थ और सुंदर नाखून हाथों को खूबसूरत और प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन सुंदर नाखूनों पर लगी नेल पॉलिश नाखूनों के सौंदर्य में वृद्धि करती है। लेकिन क्या आप नाखूनों पर लगायी जाने वाली नेल पालिश के दुष्प्रभाव से परिचित हैं। क्या आप जानती हैं कि इसका प्रयोग आपके स्वास्थ्य को कितना प्रभावित करता है? ज्ञात हो कि सौंदर्य प्रसाधनों का दुष्प्रभाव आपकी त्वचा व आपके स्वास्थ्य पर धीमे जहर की भांति असर करता है।

क्षणिक तौर पर आप अवश्य सुंदर नजर आएं, लेकिन इसके दुष्परिणाम कुछ समय में ही आपके समक्ष आने लगते हैंं। यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नेलपॉलिश को एक जहरील और घातक प्रसाधन घोषित किया है। यहां हम नेल पॉलिश से होने वाली हानियों के बारे में जानेंगे, वहीं नाखूनों को स्वस्थ रखने के प्रयास करेंगे।

नेल पॉलिश से होने वाली हानियां

* नेल पॉलिश में प्रयोग होने वाला एक घटक फार्मल डीडीहाइटेरिसन है, जो वास्तव में एक प्रकार का अत्यंत घातक एसिड हैं।

* इससे दमा व गुर्दे से संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

* नेल पॉलिश में किया गया स्पिरट का प्रयोग फेफ़डों को हानि पहुंचाता है।

नाखूनों से संबंधी टिप्स

* नाखूनों पर गर्म सरसों के तेल की मालिश करने से वे चमकदार होते हैं।

* नारियल के तेल की मसाज भी नाखूनों को द़ृढता प्रदान करती है।

* नाखूनों को कलर प्रदान करने के लिए मेहंदी का प्रयोग अधिक उपयुक्त है।

* घटिया व सस्ती नेल पॉलिश का प्रयोग कभी भूल कर न करें। अधिक आवश्यक हो तो किसी अच्छी कंपनी से निर्मित नेल पॉलिश का ही प्रयोग करें।

* बादाम और जैतून के तेल की मसाज नाखूनों को द़ृढता प्रदान करती है।

आपकी राय