दिन में सोने से मधुमेह का खतरा
जो लोग नियमित रूप से दिन में सोते हैं, उन्हें टाइप २ मधुमेह होने का खतरा होता है। यह बात हाल ही में जारी एक अध्ययन में कही गयी है। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्घिंगम के शोधकर्ताआे ने अपने अध्ययन में कहा है कि जो लोग दिन में सोते हैं, उनमें मधुमेह होने का खतरा २६ प्रतिशत तक ब़ढ जाता है। डॉक्टर शहराद ताहेरी ने कहा कि आज के समय में जिस तरह लोग टाइप २ मधुमेह से ग्रसित हो रहे हैं, यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं जाएं।
अध्ययन के अनुसार इस स्थिति के लिए खानपान के प्रति लापरवाही, मोटापा और रात को कम सोना भी जिम्मेदार होता है।
दिन में सोने वालाेेंं को रात में नींद ढंग से नहीं आती। शोधकर्ताआें ने चीन में १६४८० लोगों की सोने की आदतों का अध्ययन किया, जिसमें से ६८ प्रतिशत लोग नियमित रूप से दिन में सोते थे।
शोधकर्ताआें ने माना कि हफ्ते में एक दिन भी सोना मधुमेह के लिए जिम्मेदार हो सकता है। शोधकर्ताआें ने कहा कि अध्ययन के दौरान मधुमेह के लिए जिम्मेदार अन्य चीजों को भी ध्यान में रखा गया, लेकिन दिन में सोना भी टाइप २ मधुमेह के लिए जिम्मेदार होता है
