ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

मेसी हेयर लुक

Swatantra Vaartha  Sat, 4 Sep 2010, IST

मेसी हेयर लुक

अगर आप हेयर स्टाइल में हर रोज थ़ोडा बहुत बदलाव चाहती हैं या एक ही तरह के हेयर स्टाइल को बदल डालना चाहती हैं, तो कुछ नया अपनाएं। इस सीजन में मेसी हेयर लुक आपको देगा एक नई पहचान। तो तैयार हो जाइए इस लुक को अपनाने के लिए।

* फुलनेस के लिए बालों में एक्स्ट्रा बॉडी मूस या हेयर जेल लगाएं और ब्लो ड्राई करें।

* बिना कर्ल किए स्ट्रेट हेयर में फुलनेस लाने के लिए बालों को ज़डों से थ़ोडा दूर क्रिंपिंग आयरन करें। यह बालों के बीच तक ही करें, सिरों तक नहीं। न ही फ्रंट हेयर लाइन के चारों ओर।

* अगर आप बालों में अधिक कर्व चाहती हैं, तो चेहरे के चारों ओर कुछ बाल छ़ोडकर लगभग ४ मिनट तक ब़डे हॉट रोलर्स लगाएं।

* रोलर्स ठंडे होने से पहले निकाल लें। फिर सिर को पीछे की तरफ झुकाकर हिलाएं। अपने हाथों से कर्ल्स को उठाएं, ताकि मेसी लुक लगे। स्क्रबिंग मोशन में ऐसा करें।

* अब सिर को दाहिनी ओर ऊपर करें और अपनी उंगलियों से बालों को हलकाहलका सेट करें।

* बालों के सिरों में स्क्रचिंग हेयर वैक्स या हेयर क्रीम लगाएं, ताकि बाल बिखरे हुए न लगे। वैक्स या क्रीम की मात्रा आपके बालों के टेक्सचर पर निर्भर करेगी। पतले सीधे बालों में बहुत थ़ोडी मात्रा में वैक्स की जरूरत होगी। मोटे, कर्ली और रूखे बालों के लिए पतले बालों से दुगुनी मात्रा में हेयर क्रीम लगाएं। बालों को सेट करके ऊपर से हेयर स्प्रे करें।

* इस बात का ध्यान रखें कि स्टाइल बनने के बाद अपनी उंगलियों को बारबार बालों में न फेरे।

आपकी राय