लार्ड्स [लंदन]। मिशेल जानसन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम के खिलाफ सात मैचों की वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की। दूसरे वनडे में रविवार को कंगारूओं ने इंग्लैंड को 39 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित आस्ट्रेलिया ने आठ विकेट खोकर 249 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 46.1 ओवर में 210 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से पाल कोलिंगवुड ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। मगर उन्हें अन्य बल्लेबाजों से कोई समर्थन नहीं मिला। आस्ट्रेलिया के लिए मैन आफ द मैच जानसन ने नाबाद 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी लिए। जानसन ने सिर्फ 23 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके भी जड़े।
आस्ट्रेलिया की टीम ने एक समय 46वें ओवर में 201 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे, लेकिन जानसन ने नाथन हौरित्ज [नाबाद 10] के साथ सिर्फ 28 गेंद में नाबाद 41 रन जोड़कर टीम को 250 रन के करीब पहुंचाया। आस्ट्रेलिया ने सतर्क शुरुआत की थी। शेन वाटसन [34] और टिम पेन [26] ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। दोनों के दो रन भीतर पवेलियन लौटने से उसका स्कोर दो विकेट पर 64 रन हो गया।
पिछले मैच में अर्धशतक बनाने वाले कैमरून व्हाइट [42] ने फर्गुसन के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़कर पारी को संवारने की कोशिश की लेकिन कामचलाऊ मध्यम तेज गेंदबाज रवि बोपारा ने अपनी पहली ही गेंद पर वाइट को विकेट के पीछे कैच करा दिया। आफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने इसके बाद माइक हसी को बोल्ड करके आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 155 रन कर दिया। फर्गुसन 58 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके जड़ने के बाद जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
स्कोर बोर्ड
आस्ट्रेलिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन
शेन वाटसन का राइट बो ब्रेसनन 34
टिम पेनी का मोर्गन बो राइट 26
व्हाइट का प्रायर बो. बोपारा 42
एम. क्लार्क का. प्रायर बो. राइट 4
कैलम फर्गुसन बो. एंडरसन 55
माइक हसी बो. स्वान 8
जेम्स होप्स एलबीडब्ल्यू बो. स्वान 11
मिशेल जानसन नाबाद 43
ब्रेट ली का शाह बो साइडबाटम 0
नाथन हौरित्ज नाबाद 10
अतिरिक्त: 16
विकेट पतन: 1-62, 2-64, 3-73, 4-142, 5-155, 6-179, 7-201, 8-208।
गेंदबाजी
एंडरसन 1-9-0-57-1
साइडबाटम 9-0-45-1
ब्रेसनन 7-0-25-1
राइट 10-0-52-2
कोलिंगवुड 4-0-19-0
स्वान 8-0-31-2
बोपारा 3-0-12-1
इंग्लैंड 46.1 ओवर में 210 रन पर आउट
स्ट्रास का एंड बो हौरित्ज 47
बोपारा एलबीडब्ल्यू बो. वाटसन 27
प्रायर का. पेनी बो. वाटसन 1
ओवेस शाह रन आउट 12
कोलिंगवुड बो. ली 56
मोर्गन एलबीडब्ल्यू बो. जानसन 14
राइट का. पेनी बो. ली 20
ब्रेसनन का. पेनी बो. जानसन 5
स्वान बो ब्रैकन 14
साइडबाटम बो. ब्रैकन 0
एंडरसन नाबाद 0
अतिरिक्त: 14
विकेट पतन: 1-74, 2-76, 3-85, 4-97, 5-129, 6-157, 7-168, 8-204, 9-204।
गेंदबाजी
ब्रेट ली 8.1-0-22-2
ब्रैकन 10-1-37-2
जानसन 9-1-50-2
होप्स 3-0-22-0
हौरित्ज 9-0-46-1
वाटसन 7-1-26-2
