ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सरेआम एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका के पैर छू बैठे रणबीर !

Swatantra Vaartha  Fri, 20 Jan 2012, IST

X-girlfriend Deepika Ranbir's feet in public sitting!सरेआम एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका के पैर छू बैठे रणबीर !

रणबीर कपूर ने जब से बॉलीवुड में इंट्री की है, तब से ही उनका नाम खबरों में उनकी फिल्मों से ज्यादा अफेयर के कारण आता है। हाल ही में हुए एक अवार्ड फंक्शन में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के पैर छूकर उन्होंने एक बार फिर से मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित व हॉट कपल रहे हैं। उन्होंने एकदूसरे से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन दीपिका को इससे उबरने में बहुत ज्यादा समय लगा।

हालांकि दीपिका को उनके दोस्तों ने बहुत सपोर्ट किया और अंततः वे इस तनाव से निकल पाई। अब फिल्म रॉकस्टार के बाद रणबीर कपूर को लाइफ में सच्चे प्यार की इम्पोटेंस का अहसास हुआ और ऐसा लगता है कि वे इसलिए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका से माफी मांगना चाहते हैं।

मुंबई में हुए एक अवार्ड समारोह में रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी दीपिका और सुभाष घई के हाथों लेना था। रणबीर ने भी अपने कदम पीछे नहीं हटाए और सम्मान लेने के साथ ही दीपिका के पैर छू लिए। लगता है कि रणबीर ने ऐसा दीपिका के लिए अपने दिल में दबी हुई फीलिंग्स को दिखाने के लिए किया है। वहीं कुछ लोगों ने इसे उनकी आने वाली फिल्म ‘ये जवानी ये दीवानी’ में ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को ब़ढया दिखाने के लिए एक स्टंट बताया है।

आपकी राय