ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

चलेगा या नहीं चिकनी चमेली कैटरीना का जादू ?

Swatantra Vaartha  Sun, 22 Jan 2012, IST

चलेगा या नहीं चिकनी चमेली कैटरीना का जादू ?

Katrina will not smooth magic of jasmine?कभी अपनी फिल्मों में तो कभी दूसरों की फिल्मों में, कभी आइटम सॉंग तो कभी आइटम सरीखा सॉंग। फुल मस्ती के मूड में दिखती हैं कैटरीना कैफ। फिल्म ‘अग्निपथ’ के ‘चिकनी चमेली’ गीत के लिए उन्हें चुनने से पहले करण जौहर ने काफी सोचविचार किया। वैसे उनके पास कोई विकल्प भी नहीं था। किसे वे इस सॉंग में नचाते? करीना कपूर की फिल्म अगले महीने उन्हीं के बैनर से रिलीज हो रही है।

===========================================

‘चिकनी चमेली’ गाने की प्रेरणा एक मराठी गाने से मिली है। कैटरीना की वेशभूषा और ठुमके में भी मराठी कोली डांस के लटकेझटके रखे गए हैं। ऐसे डांस में माधुरी दीक्षित को देख चुके दर्शकों को कैटरीना पसंद नहीं आई है। कोरियोग्राफर के सिखाए डांसिंग स्टेप्स तो कैटरीना नकल कर लेती हैं, लेकिन चेहरे पर गीत के शब्दों के वर्णित भाव नहीं ला पातीं।

ऐसा लगता है कि वे गीत का मर्म और भाव ठीक से समझ नहीं पातीं। शब्द कुछ और बोल रही होती हैं, भाव कुछ और रहता है और डांसिंग स्टेप्स और म्यूजिक कुछ और प्रभाव पैदा कर रहा होता है। इस घालमेल के कारण ही ‘चिकनी चमेली’ का असर फीका हुआ है। देखना यह है कि आने वाले समय में उन्हें इस गाने से कोई फायदा हो भी पाता है या नहीं?

===========================================

प्रियंका चोप़डा ‘अग्निपथ’ की हीरोइन हैं। दीपिका पादुकोण के आइटम सॉंग का हाल ‘दम मारो दम’ में देखा जा चुका था। दमदार गाने को बेदम करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छ़ोडी थी। अनुष्का शर्मा को अभी धर्मा प्रोडक्शन में दाखिला नहीं मिला है। आइटम गर्ल मलाइका अऱोडा खान, राखी सावंत और मल्लिका शेरावत की लिमिटेड अपील है। नए दौर में तो हीरोइनें ही आइटम सॉंग में सजती हैं। लिहाजा झख मार के करण को कैटरीना को ही आइटम साँग सौंपना प़डा ।

कैटरीना ने करण के ऑफर को झट से स्वीकार कर लिया, क्योंकि अभी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। विदेश से आई कैटरीना ने अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तौर तरीके सीख लिए हैं। उन्हें पता है कि यहां आउट ऑफ साइट होने का मतलब आउट ऑफ माइंड होना होता है। २०११ में उनकी कोई फिल्म जबरदस्त हिट नहीं हुई है।

दर्शकों का इंटरेस्ट बने रहने के लिए जरूरी है कि टीवी और फिल्मों में दिखती रहें। कैटरीना कैफ के सलाहकार और सहयोगी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के रिवाजों से उन्हें वाकिफ कराते रहते हैं। यही वजह है कि वे मीडिया में छाई रहती हैं।

पिछले दिनों उनकी पीआर मशीनरी ने बहुत अच्छे तरीके से यह बात फैलाई कि कैटरीना नंबर वन की हकदार बन चुकी हैं। क्योंऔर कैसे ? कैटरीना कैफ २०१२ में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से किसी भी हीरोइन के लिए यह उपलब्धि हो सकती है। अपने आप में यह नए किस्म का रिकॉर्ड है।

कैटरीना कैफ के दावे में दम तो दिखता है, लेकिन उनकी फिल्मों के परफॉम]स के बाद ही पता चलेगा कि वे नंबर वन के सिंहासन पर बैठ पाएंगी या नहीं ?

फिल्म ‘अग्निपथ’ में कैटरीना के ‘चिकनी चमेली’ आइटम सॉंग पर आम दर्शकों का मिलाजुला रिएक्शन रहा है। एक हिस्से को यह आइटम सॉंग थ़ोडा अच्छा लगा है तो एक हिस्से को साधारण याद करें, फिल्म ‘तीस मार खां’ में जब ‘शीला की जवानी’ गीत की धुन पर मचलती हुई वे पर्दे पर आई थीं तो उनके प्रशंसकों समेत आम दर्शक भी झूम उठे थे।

वह आइटम सॉंग थिएटर तक दर्शकों को खींच लाया था। इस बार वैसी संभावना नहीं दिख रही है। करण जौहर के करीबी बताते हैं कि कैटरीना के आइटम सॉंग से हम यह उम्मीद भी नहीं कर रहे थे। उनके अनुसार ‘अग्निपथ’ पहले से ही हॉट है। ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रियंका चोप़डा की मौजूदगी के साथसाथ मूल फिल्म का आकर्षण भी कम नहीं है। दरअसल, ‘चिकनी चमेली’ लाने का एक ही मकसद था कि ‘अग्निपथ’ नाम की एक फिल्म आ रही है।

इस गीत का उपयोग मदारी के डमरू की तरह था। ‘चिकनी चमेली’ ने दर्शकों को आगाह कर दिया है। असल खेल तो ‘अग्निपथ’ है। ‘चिकनी चमेली’ गाने की प्रेरणा एक मराठी गाने से मिली है। कैटरीना की वेशभूषा और ठुमके में भी मराठी कोली डांस के लटकेझटके रखे गए हैं। ऐसे डांस में माधुरी दीक्षित को देख चुके दर्शकों को कैटरीना पसंद नहीं आई है। कोरियोग्राफर के सिखाए डांसिंग स्टेप्स तो कैटरीना नकल कर लेती हैं, लेकिन चेहरे पर गीत के शब्दों के वर्णित भाव नहीं ला पातीं।

ऐसा लगता है कि वे गीत का मर्म और भाव ठीक से समझ नहीं पातीं। शब्द कुछ और बोल रही होती हैं, भाव कुछ और रहता है और डांसिंग स्टेप्स और म्यूजिक कुछ और प्रभाव पैदा कर रहा होता है। इस घालमेल के कारण ही ‘चिकनी चमेली’ का असर फीका हुआ है लेकिन कैटरीना को अधिक फर्क नहीं प़डता।

इस आइटम सॉंग से कई फायदे हुए हैं। दर्शकों के जेहन में वे फिर से आ गई और अवार्ड के इस सीजन में उन्हें परफॉम]स के लिए एक ताजा गाना भी मिल गया है। अब देखना यह है कि यह गाना उनके कैरियर में कोई खास कमाल दिखा भी पाता है या नहीं !

आपकी राय