जॉन की नाना
जॉन अब्राहम की याददाश्त कमजोर है ? लगता तो कुछ ऐसा ही है। जिस्म के बाद उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं। बावजूद इसके निर्देशक संजय ग़ढवी ने उन्हें धूम में लेने का जोखिम उठाया लेकिन फिल्म हिट साबित हुई। साथ ही जॉन की भी इंडस्ट्री में बल्लेबल्ले हो गई, लेकिन अब वही संजय जॉन की डेट्स लेने में बारबार नाकामयाब हो रहे हैं।
सुनने में आया है कि वे अपनी अगली फिल्म में लीड रोल के लिए उन्हें साइन करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जॉन हैं कि इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित नहीं है। वे आगे किसी तरह की कमिटमेंट के लिए भी तैयार नहीं है। सुनने में आया है कि जॉन संजय के साथ फिल्म इसलिए नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि वे किसी कॉरपोरेट स्टूडियो के साथ कानूनी पच़डों में फंसे हुए हैं।
साथ ही, पिछले साल आई उनकी फिल्म किडनैप फ्लॉप भी हुई थी। सूत्र कहते हैं कि संजय जॉन के हामी भरने के बाद ही फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे। दूसरी ओर जॉन बिना स्क्रिप्ट के फिल्म में एक्टिंग के लिए तैयार नहीं होंगे। हालांकि संजय इस तरह की किसी भी बात से इंकार करते हैं। देखते हैं कि आगे क्या होता है ?
