ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

संजू बनाएंगे ‘रासकल्स’

Swatantra Vaartha  Sun, 11 Jul 2010, IST

संजू बनाएंगे ‘रासकल्स’

संजू बाबा इस दिनों फिल्मों में अभिनय करने के साथसाथ फिल्मों के निर्माण पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। फिलहाल संजय ने जो फिल्म बनाने का निर्णय लिया है, वह है ‘रासकल्स’। फिल्म का टाइटल प़ढकर चौंकिएगा नहीं, क्योंकि एक तो आजकल बॉलीवुड फिल्मों के कुछ ऐसे ही ऊटपटांग नाम रखे जा रहे हैं, दूसरे संजय दत्त ने इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी डेविड धवन को सौंपी है। अब अगर निर्देशक के रूप में डेविड साहब का नाम किसी फिल्म से ज़ुडता है, तो उस फिल्म का टाइटल भी कुछ ऐसा ही अपेक्षित होता है। दरअसल डेविड ने भले ही कुछ हिट फिल्में दी हों पर वास्तव में उनकी पहचान ‘थर्ड क्लास’ कॉमेडी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर के रूप में ही है। खासकर गोविन्दा के साथ डेविड ने दर्जन भर स़डकछाप कॉमेडी फिल्में बनाई है, जिनमें से कुछ हिट भी हुई। सो, अगर डेविड के निर्देशन में बनने वाली संजू बाबा की इस फिल्म का नाम ‘रासकल्स’ रखा गया है, तो इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं रही। बहरहाल, इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमिताभ बच्चन और अजय देवगन भी काम कर रहे हैं।

आपकी राय