ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कुछ तो बाकि है...

Swatantra Vaartha  Sun, 11 Jul 2010, IST

तीन साल पहले करीना कपूर ने जब शाहिद कपूर से ब्रेकअप किया था, तब उन्होंने सोचा था कि उनके बीच सब कुछ खत्म हो गया है। करीना सैफ अली खान का हाथ पक़डकर जिंदगी में आगे ब़ढ गई, लेकिन अब किस्मत ने उन्हें एक बार फिर शाहिद के साथ लाकर ख़डा कर दिया है। इन दिनों टीवी पर करीनाशाहिद को प्यार और रोमांस करते ‘मिलेंगे मिलेंगे’ के प्रोमो में देखा जा सकता है। फिल्म के गीत तो बाकी है को देखकर लगता है कि करीनाशाहिद के बीच अभी कुछ बाकी था।

करीना और शाहिद ने २००४ में बोनी कपूर की फिल्म ‘मिलेंगे मिलेंगे’ साइन की थी। उस वक्त दोनों का प्यार परवान च़ढ रहा था। फिल्म के अंदर भी दोनों गर्लफ्रेंडब्वॉयफ्रेंड के रोल में थे। निर्देशक सतीश कौशिक का कहना है कि करीनाशाहिद फिल्म की शूटिंग को एंज्वॉय करते थे। वैसे कहना गलत नहीं होगा कि ‘मिलेंगे मिलेंगे’ की शूटिंग के दौरान करीनाशाहिद की नजदीकियां और ब़ढी। दोनों करीब आए, पर दोनों में से किसी ने कल्पना नहीं की थी कि जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो वे अलग हो चुके होंगे। २००७ में जब करीनाशाहिद के ब्रेकअप की खबर आई, तो लगा कि ‘मिलेंगे मिलेंगे’ अब थिएटर तक नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन करीना ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने बोनी कपूर से वादा किया था कि वे फिल्म को जरूर पूरा करेंगी। करीना ने अपना वादा निभाया और ‘मिलेंगे मिलेंगे’ को थिएटर तक पहुंचाने में निर्माता का पूरा सहयोग किया। अभी करीना गोवा में ‘गोलमाल३’ की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने अपनी इस फिल्म के शूट सेे समय निकालकर ‘मिलेंगेमिलेंगे’ के प्रचार के लिए फोटो शूट किया। करीना की तारीफ करते हुए बोनी कपूर कहते हैं, करीना प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए पूरा सहयोग दिया। उनके सहयोग के बिना फिल्म रिलीज करना हमारे लिए मुश्किल होता। निर्देशक सतीश कौशिक कहते हैं, करीना और शाहिद दोनों हमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। दोनों समझदार हैं। वे चाहते हैं कि उनकी यह फिल्म रिलीज हो। मैं चाहूंगा कि दर्शक इस फिल्म को देखें। करीनाशाहिद ने इसमें कमाल का काम किया है।

दिलचस्प बात यह है कि करीना आज भी शाहिद को अपना दोस्त मानती हैं। वे कई मर्तबा उनके साथ काम करने की इच्छा प्रकट कर चुकी हैं, लेकिन ‘मिलेंगेमिलेंगे’ के प्रचार के लिए फोटो शूट के समय वे शाहिद का सामना करने से बचती रहीं। फिलहाल, बोनी कपूर और सतीश कौशिक इस बात के लिए खुश हैं कि करीना ने उनके साथ सहयोग किया। ‘मिलेंगेमिलेंगे’ नौ जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके प्रचार में शाहिद का शामिल होना तो असंभव है, क्योंकि वे स्कॉटलैंड में अपने डैड की फिल्म ‘मौसम’ की शूटिंग में मसरूफ हैं, लेकिन करीना उस वक्त मुंबई में होंगी। बोनी कपूर कोशिश में लगे हैं कि करीना उनकी फिल्म के प्रचार के लिए कुछ समय दे दें। यदि ऐसा होता है, तो मिलेंगेमिलेंगे के लिए लाभकारी हाेेगा। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में करीनाशाहिद के रोमांस को देखने दर्शक थियेटर में जरूर पहुंचेंगे। वैसे, मिलेंगेमिलेंगे को शाहिद के साथ करीना की आखिरी फिल्म कहना जल्दबाजी होगी। करीना बेहद प्रोफेशनल हैं और संभव है कि भविष्य में वे शाहिद के साथ किसी फिल्म में नजर आ जाएं।

आपकी राय