एक ओर जहां ब्रिटिश रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ ने शिल्पा शेट्टी की किस्मत चमका दी, वहीं शिल्पा की छोटी बहन शमिता अपने दिन सुधरने का इंतजार कर रही है। हालांकि शमिता की धारणा यह थी कि ब़डी बहन शिल्पा के ‘बिग ब्रदर’ का टाइटल जीतने के बाद उनकी किस्मत भी संवर जाएगी और इसीलिए शमिता ने भी शिल्पा के नक्शे कदम पर चलते हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस३’ में हिस्सा लिया, किन्तु यहां भी किस्मत ने शमिता का साथ नहीं दिया। पहले तो इस शो की बदौलत शमिता को अपनी बहन की सगाई में शामिल होने का मौका नहीं मिला और बाद में शिल्पा की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें खुद इस शो से बाहर आना प़डा। खैर, ‘बिग बॉस३’ से बाहर होने के बाद शमिता ‘आईपीएल’ की पार्टियों में अपनी बहन शिल्पा और जीजा राज कुंद्रा के साथ नजर आई कि शायद वो इसी तरह फिल्मकारों की नजरों में आ जाए और उन्हें कुछ अच्छी फिल्में नसीब हो जाएं, लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फिलहाल शमिता के पास कोई फिल्म नहीं हैऔर पिछले साल भर से उनकी कोई फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है।
