ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बुर्के पर सेक्युलर सोच क्या हो ?

Swatantra Vaartha  Sun, 22 Aug 2010, IST

बुर्के पर सेक्युलर सोच क्या हो ?

बुर्के पर प्रतिबंध के मुद्दे पर भारत के प्रगतिशील और सेक्युलर समझवाले लोग, विशेषकर समाजवादी और मार्क्सवादी पार्टियों के पुरोधाजन, चुप्पी साधे हैं। उनकी सोच दुहरी है, दबाव वोट का है। मसलन भारत के सोशलिस्ट भी अपने फ्रेंच हमराहियों की भांति बुर्के की बात पर निर्विकार हो गये हैं। वर्ना इस मौजूं मसले पर उनकी भावना अब तक उभर आती। पेरिस की पार्लियामेंट में बुर्के पर प्रतिबंध वाले बिल पर मतदान में सोशलिस्ट सदस्य हाजिर नहीं रहे। हालांकि कम्युनिस्ट सांसद आन्द्रे गैरीन ने दक्षिण पंथी सार्कोजी सरकार का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने बुर्का को चलताफिरता ताबूत करार दिया।

यूं वोट की चाहत में भारत के सोशलिस्ट बुर्का के आलोचकों पर तोबा तिल्ला मचाते खवातीनों के खातिर काफी कुछ कर गुजरने का ऐलान कर डालते। अत: आवश्यक और समीचीन है कि उनके प्रणेता राममनोहर लोहिया की बात स्मरण कराई जाये। लोहिया घूंघट तथा बुर्का को पुरुष की दासता का प्रतीक मानते थे। भारतीय पति को वे पाजी कहते थे जो अपनी संगिनी को पीटता है, दबाये रखता है। लोहिया ने कहा था, ‘जब बुर्का पहने कोई स्त्री दिखती है, तो तबियत करती है कि कुछ करें।’ नरनारी की गैर बराबरी खत्म करना उनकी सप्तक्रांति के सोपान पर प्राथमिक तौर पर थी। भारतीय पुरुष की दोगली दृष्टि के बारे में लोहिया ने कहा कि तैराकी और वालीबाल के महिला मैचों को देखने कई लोग जाते हैं और खिला़डयों की जांघ और नितम्ब को लपलपाती नजर से घूरते हैं मगर इन्हीं पुरुषों को अपने घर की महिलाआें के सौंदर्य का दूसरे पुरुष द्वारा निहारना नागवार लगता है। राजनीति में महिला के परिवेश में लोहिया ने सुझाया था कि समाज की कुछ भद्दी रस्में और आत्मा के कुछ अंधेरे कोने मिलकर स्त्री को ऐसे क्षेत्र में बदल देते हैं जहां समाजवाद की सबसे अधिक जरूरत है।

आखिर कौन हैं वे लोग जो महिलाआें को ढके रखना चाहते हैं? उनके तर्क क्या हैं ? मजहबी और सकाफती पहचान के लिए उनकी अवधारणा है कि बुर्का आवश्यक है। उनका दावा है कि चेहरा खुला न रहे तो कोई भी हानि नहीं होगी। दिमाग खुला रहना चाहिए, फिर तर्क पेश आया कि बुर्का इस्लामी अस्मिता का प्रतीक भी है। दोजख में वह औरत जलती रहेगी जो चेहरा उभारकर रखती है। भले ही लखनऊदिल्ली की तपती धूप में काले लबादे से गर्मी इन बेचारियों को और अधिक सतायें। तब यातना तो इसी धरती पर मिल गई। यह भी बुर्का के पक्ष में कहा गया कि पर्दानशीन महिला में पाकीजगी अधिक होती है। तो बेपर्दा स्त्रियां बेहया हैं ? और क्या गारंटी की चारदीवारी के भीतर बुर्कानशीन महफूज रहती हैं। एक अकाट्‌य तर्क प्रभावित करता है कि बुर्के के कारण नारी शरीर के कटाव और उभार पर लालची पुरुषों की कुदृष्टि नहीं प़डती। आज के आधुनिक समाज में जहां अंगप्रदर्शन ही सफलता का पासपोर्ट हो गया हो, पर्दा ही सुरक्षाकवच है। अमेरिका के विश्वविद्यालयों में एक लतीफा भी मशहूर है कि जो महिला अध्यापिकायें चुस्त, कसे हुए, तंग परिधान पहनती हैं वे सब बेहतर भूगोल प़ढाती हैं, क्योंकि रेखांकन अच्छा कर लेती हैं। निहारने वाले की नजर का आशय कैसा भी हो मुद्दा तो यही बनता है कि लम्बा चोगा पहनें तो ऐसी दृष्टि से बचा जा सकता है। लेकिन ऐसा तर्क नितान्त सारहीन और भद्दा कहलाएगा। पुरुष जो चाहे, जैसा भाये, वह पहने मगर महिलायें पोशाक की गुलामी ढोती रहें।

अब विचार कीजिए जब तमिलनाडु के मोहम्मद अजमल खान ने सर्वोच्च न्यायालय में गत फरवरी में याचिका दायर कर दी थी कि वोटरों के पहचानपत्र में फोटो लगाने से मुस्लिम महिलाआें को इस्लाम के आचारणवाले नियमों का उल्लंघन करना प़डता है। अर्थात फोटो परिचयपत्र या तो न हो वर्ना बुर्का पहने फोटो लगवाया जाय। मद्रास उच्च न्यायालय में इस याचिका का गैरवाजिब कहकर खारिज कर दिया था। निर्वाचन आयोग ने भी तर्क दिये कि संविधान की धारा २५ के अनुसार इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए यह निर्दिष्ट नहीं है कि मतदाता पर्दानशीन रहे। पर्दा की प्रथा का आधार मजहबी नहीं माना जा सकता। आयोग का निर्णय था कि प्रथा बनाने के लिए उसका प्राचीन, तर्कसम्मत, निश्चित तथा बिना व्यवधान का मान्य होना जरूरी है। पर्दा प्रथा में ऐसे तत्व नहीं है अत: उसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय में मोहम्मद अजमल खान के वकील ने लम्बी जिरह की कि चेहरा छिपाना अर्थात्‌ बुर्का पहनना एक मजहबी अधिकार हैं भारत को प्रथम दलित प्रधान न्यायाधीश केजी बालकृष्णन ने निर्णय दिया कि पर्दा इस्लाम का अन्तरंग सिद्धांत नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति ने कहा जिन मुस्लिम महिलाआें को फोटो पहचानपत्र बनाने में हिचक हो वे घर पर ही रहें और वोट न डालें। अजमल खां की याचिका खारिज हो गई। मगर एक टीस दे गई कि क्या सेक्युलर गणराज्य में कोई संप्रदायविशेष इस प्रकार मजहब की ओट में लैंगिक तथा सामाजिक विषमता फैला सकता है ? यूं भी दहशतगर्दी और दकियानूसीपन से भारतीय समाजवादी सेक्युलर गणराज्य चरमरा रहा है। पिछले वषा] की अखबारी रपट पर ध्यान दें। अफगानिस्तान का तालिबानी सरगना हाजी याकूब अमेरिकी हमले के समय बुर्का पहनकर भागते समय मारा गया। लाहौर की मस्जिद में एक आतंकवादी बुर्का पहनकर भागते हुए सुरक्षाकर्मियों द्वारा पक़डा गया। फिदायीन दस्तें बुर्का का बेशर्मी से इस्तेमाल करते हैं। इन हालातों में दहशतगदा] को खुली छूट मिलेगी यदि सुरक्षा जांच के समय मजहब के दबाव में बुर्का पहने व्यक्ति के साथ मुरव्वत की जाय।

यदि फिलवक्त मान लें कि पुरातनपंथी, सनातनी, प्रतिक्रियावादी, साम्प्रदायिक हिन्दू बहुसंख्यक द्वारा बुर्का विरोध अपनी मुसलमानविरोधी सोच के कारण होता हैं तो विश्व के इस्लामी राष्ट्रों का उदाहरण देख लें जहां पर्दा लाजिमी नहीं है। संसार का एकमात्र राष्ट्र जो इस्लाम के आधार पर स्थापित हुआ, पाकिस्तान में देख लें। टीवी पर, संसद में, कराची और इस्लामाबाद के बाजारों में बेपर्दा महिलायें दिखती हैं। सीरिया ने तो हाल ही में विद्यालयों में बुर्का पर कानूनी पाबंदी लगा दी है। राजधानी में दमिश्क में पुरानी मस्जिद है जहां पैगम्बरे इस्लाम ने नमाज अदा की थी। इस इस्लामी सीरिया के शिक्षा मंत्री धाइथ बरकत ने कहा कि नकाब हमारे नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। सीरिया अब बाथ सोशलिस्ट गणराज्य है जहां बुर्का कम नजर आता है। काहिरा के मशहूर इस्लामी शिक्षा केन्द्र अल अजहर में काफी देखने ढूंढने के बाद भी मुझे बुर्का एक आवश्यक पोशाक के रूप में नहीं दिखा। इस्लामी ब्रदरहुड सरीखे अतिवादियों की धमकी के बावजूद राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने बुर्का को अनिवार्य पोशाक नहीं बनाया। प्रतिष्ठित इस्लामी विद्वान सय्यद तन्तावी ने नकाब को अनावश्यक बनाया। यह इस्लामी नहीं है, कहा उन्होंने। युर्दान (जोर्डन) में दो वषा] में पचास अपराधियों द्वारा १७० वारदातें करने के बाद बादशाह ने नकाब पर पाबंदी लगा दी। मजहब का प्रश्न ही नहीं उठा। इसी परिवेश में दो प्राचीन इस्लामी राष्ट्रों का उल्लेख अधिक प्रभावोत्पादक होगा। अफ्रीकी गणराज्य ट्‌यूनिशिया ने बुर्का, नकाब, हिजव और तमाम मजहबी चिह्नों पर प्रतिबंध लगाया है जो इस समाजवादी, सेक्युलर गणराज्य को मजहबी बना देते हैं। अलजीरिया तथा ट्‌यूनिशिया आदर्श राष्ट्र हैं जहां नब्बे प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। जब फ्रांसीसी कैथोलिक ईसाइ साम्राज्यवाद के विरुद्ध यहां की जनता स्वतंत्रता संघर्ष कर रही थी तो उनके राष्ट्रनायक अहमद बेनबेल्ला, युसुफ बेनखेड्डा, हबीब बोर्गिबा आदि का सपना था कि शोषित राष्ट्र में स्वाधीनता के बाद विकास की दकियानूसी राजनीति चलेगी। ऐसा ही हुआ। धर्मप्रधान शियाबहुल ईरान भी जब रजाशाह पहलवी के शासन में था तो महिलाआें को परिधान की पूरी स्वतंत्रता थी। मगर जब अयातुल्ला रोहल्ला खेमेनी ने खूनी क्रांति कर इस्लामी गणराज्य बना लिया तो औरत गुलाम से बदतर हो गईं। कभी मुहावरा होता था कि पर्शियन ब्यूटी (ईरानी सौन्दर्य) को देखकर चान्द भी ईर्ष्या करता था। खुमेनी के ईरान में कालिमा ही गहरी हो गई।

लेकिन एक मुस्लिम राष्ट्र है जिसे आज देखकर संताप, ग्लानि और क्लेश होता है, वह है ईराक। बाथ सोशलिस्ट नेता राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन अलटिकरेती ने बुर्का का खात्मा कर दिया था। स्कर्ट तथा ब्लाउज साधारण परिधान बन गए थे। नरनारी की बराबरी ब़ढती गई। सद्दाम हुसैन नमाजी था, धार्मिक था, मगर नारी स्वातंत्र्य का पुरजोर समर्थक था। इन तमाम इस्लामी राष्ट्रों को एक ओर रख दें। देखें प़डोसी बांग्लादेश को जहां गत माह ढाका उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मोहम्मद हुसैन तथा सइदा अफसर जहां ने निर्णय दिया कि बुर्का अनिवार्य लिबास इस्लाम के तहत नहीं है। एक प्राध्यापिका की नकाबविरोधी याचिका को न्यायमूर्ति द्वय ने स्वीकार कर लिया। लेकिन कट्टरपंथी पाकिस्तानी मुसलमान अपने इन पूर्व के पूर्वीपाकिस्तानी बंगालियों को इस्लाम मतावलम्बी नहीं मानते हैं। किसान नेता मौलाना भासानी, जो मोहम्मद अली जिन्ना के करीबी थे, ने घृणा और आक्रोश में कहा था, ‘दुनिया में सबसे अधिक मस्जिदें ढाका में हैं। हम पांच बार नमाज अदा करते हैं। फिर भी ये पंजाबी पाकिस्तानी हम बंगालियों को मुसलमान नहीं मानते। तो क्या अपना धर्म सिद्ध करने के लिए हमें तहमत उठानी प़डेगी ?’ आज ढाका में बुर्का के बिना महिलाएं दिखती हैं। दोनों बेगमें हसीना तथा खालिदा बुर्के से कोसों दूर हैं।

लेकिन सेक्युलर भारत में इस बुर्के पर बहस ने एक अनावश्यक, अप्रासंगिक और विभाजक माहौल पैदा कर दिया था। मुस्लिम महिलायें भी नहीं उठ रही हैं यह कहने कि वे मुल्लाआें की जागीर नहीं हैं जिन पर फतवा थोपा जाय। मगर शिकायत होती है शायरों से, दानिश्वरों से कि उनमें जुनून क्यों नहीं जगा बुर्का के विरोध में ? अगर बुर्का रहेगा तो फिर नागिन से गेसू, चान्द सा चेहरा, झील सी आंखें, कयामती आेंठ और आरिज, सब शब्दकोष के अंदर ही रह जाते। शायरी शुष्क हो जाएगी। काली और अंधेरी बुर्के की भांति।

आपकी राय