ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दोहरी भूमिका मैं शर्लिन

Swatantra Vaartha  Sun, 22 Aug 2010, IST

दोहरी भूमिका मैं शर्लिन

बॉलीवुड की हॉट बेब शर्लिन चोप़डा यूं तो बॉलीवुड फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियोज में भी अपने मदमस्त हुस्न के जलवे बिखेरने के कारण अक्सर चर्चा में रही है, किन्तु फिलहाल शर्लिन की चर्चा हो रही है उनकी दोहरी भूमिका को लेकर। यह दोहरी भूमिका शर्लिन किसी फिल्म में नहीं निभा रही हैं बल्कि इसके लिए उन्होंने चुना है रंगमंच को। अब अगर शर्लिन जैसी हॉट हीरोइन रंगमंच पर भी कोई भूमिका निभाएंगी तो जाहिर सी बात है कि उस भूमिका में भी शर्लिन अपने हुस्न का हॉट त़डका लगाने से तो बिल्कुल नहीं चूकेंगी। बता दें कि शर्लिन ने रंगमंच पर जिस नाटक के लिए हां की है, वो है एक अंग्रेजी कॉमेडी प्ले ‘फोरप्ले’।

अब भले ही इसे कॉमेडी प्ले बताया जा रहा है लेकिन जैसा कि इसके बोल्ड नाम से ही स्पष्ट है कि शर्लिन के लिए इसमें अपनी हॉट और बोल्ड अदाआें का इस्तेमाल करने की भरपूर गुंजाइश है और यकीनन शर्लिन ऐसा करने का अवसर गंवाएंगी भी नहीं। बताया जा रहा है कि वंदना सजनानी के इस अंग्रेजी प्ले में शर्लिन दो अलगअलग प्रकार के किरदार निभा रही हैं और इस प्ले में वह रंगमंच पर बिल्कुल बिंदास लुक में सामने आएंगी।

शर्लिन जो दोहरी भूमिका निभाएंगी, उसमें से एक भूमिका शरारती एवं चुलबुली कामवाली की है, जबकि दूसरी भूमिका एक सेक्सी बंगाली टीचर की है। स्पष्ट है कि दोनों ही भूमिकाआें में शर्लिन अपनी बोल्डनेस का बखूबी इस्तेमाल कर सकेंगी और अपनी कातिल अदाआें के जादू से रंगमंच के दर्शकों को भी सिसकारियां भरने को मजबूर कर देंगी।

आपकी राय