आखिर बन ही गयी सोहा-कुणाल की जोड़ी
सोहा और कुणाल के बीच नजदीकियां फिल्म ‘ढ़ूंढते रह जाओगे’ और ९९ की शूटिंग के दौरान ब़ढी थीं। दो फिल्मों में कोआर्टिस्ट रहे सोहा और कुणाल ने धीरेधीरे एकदूसरे के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ और महसूस करना शुरू कर दिया।
उनके बीच बनते मधुर रिश्ते पर मीडिया की नजर प़डते देर नहीं लगी। फिर क्या था। मीडिया में कुणाल और सोहा के प्यार की खबरें उ़डनी शुरू हो गई, पर सोहा और कुणाल ने अपने रिश्ते की बात छुपाते ही रहे। इसकी वजह को एक्सेप्ट करने का कोई सेंस नहीं बनता, जब तक हम दोनों स्वयं अपने रिश्ते को लेकर श्योर न हो जाएं। जब हमारे बीच अफेयर की खबरें उ़ड रही थीं, तब हम सिर्फ एकदूसरे के साथ घूम रहे थे। हमारा रिश्ता इतना गहरा नहीं हुआ था। हम दोनों ने साथसाथ दो फिल्में कीं, पर हम अपनी रिलेशनशिप को लेकर श्योर नहीं थे। अब हम दोनों अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह श्योर हो गए हैं। हम दोनों प्राइवेट पर्सन हैं और चाहते हैं कि हमारा रिश्ता प्राइवेट ही रहे। किसी तरह के होहंगामे से हम दूर ही रहना चाहते हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित फैशन वीक में सोहा और कुणाल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे मधुर रिश्ते में बंध चुके हैं। सोहा ने कहा, मैं कुणाल के साथ डेटिंग कर रही हूं। वे यंग और अच्छे ऐक्टर हैं। वे बेहद प्यारे हैं। अब हमारा रिश्ता सीक्रेट नहीं रहा,पर ऐसा भी नहीं है कि मैं कुणाल के साथ अपने रिश्ते का ढिंढोरा पीटना चाहती हूं। हम दोनों एकदूसरे के साथ खुश हैं, यही हमारे लिए अच्छी बात है। सोहा और कुणाल अपने रिश्ते के प्रति गंभीर तो हैं, लेकिन फिलहाल शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।दोनों ही इस समय अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहते हैं। ये नहीं चाहते कि इनका रिश्ता इनके कैरियर में बाधक बने। एकदूसरे की खुशी और गम का हिस्सा बनते हुए कुणाल और सोहा अपने कैरियर की रफ्तार आगे ब़ढाना चाहते हैं। गौरतलब है कि कुणाल के साथ सोहा के गहराते रिश्ते के मद्देनजर ही करीना कपूर ने ‘गोलमाल ३’ के लिए कुणाल का नाम निर्देशक रोहित शेट्टी को सुझाया था।
करीना चाहती हैं कि सोहा के ब्वॉयफ्रेंड का कैरियर रफ्तार पक़डे। अगर ऐसा होता है तो सैफ अली खान खुश होंगे और सैफ की खुशी में ही करीना की भी खुशी है। सोहा को सैफकरीना से मिल रहे सपोर्ट से तो ऐसा लगता है कि कुणालसोहा का रिश्ता सही दिशा में जा रहा है। इस रिश्ते को सोहा के परिवार वालों की भी सहमति मिल गई हैऔर अगर खबरों की मानें, तो कुणाल का परिवार भी सोहा से मिलकर बेहद खुश है।
