ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाकिस्तान टीम की अगुआई करेंगे मलिक

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

पाकिस्तान टीम की अगुआई करेंगे मलिक

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आस्ट्रेलिया में शर्मनाक प्रदर्शन और टीम के २०२० कप्तान शाहिद अफरीदी पर दो मैचों के प्रतिबंध के बाद दुबई में इंगलैंड के खिलाफ होने वाली २०२० श्रृंखला में कप्तानी की जिम्मेदारी हरफनमौला शोएब मलिक को सौंपी गयी है।

पाकिस्तान इस महीने दुबई में इंगलैंड के खिलाफ दो २०२० मैच खेलेगा। पाकिस्तान ने इन दो मैचों के लिये अपनी १४ सदस्यीय टीम में आउट ऑफ फार्म चल रहे विकेटकीपर कामरान अकमल को शामिल नहीं किया है,जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ वीजा नहीं मिलने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पायेंगे।

अनुभवी आलराउंडर अब्दुल रज्जाक और आलराउंडर यासिर अराफात को टीम में शामिल किया गया है। टीम में अकमल की जगह विकेट कीपर सरफराज अहमद ने ली है जो आस्ट्रेलिया में तीसरे टेस्ट में खेले थे लेकिन उन्हें पांच वनडे और पांच २०२० मैच में टीम में जगह नहीं मिली थी। दो मैचों का प्रतिबंध ेल रहे शाहिद आफरीदी दूसरे मैच में वापस टीम के साथ ज़ुड जाएंगे, लेकिन टीम प्रबंधन श्रृंखला के बीच में कोई फेरबदल नहीं करना चाहता है। इसलिये उसने मलिक को पूरी सीरीज के लिये कप्तान नियुक्त किया है।

मलिक ने आस्ट्रेलिया में खेले गये एकमात्र २०२० मैच में भी कप्तानी की थी। इस मैच से ठीक पहले हुए वनडे के दौरान गेंद से छ़ेडछ़ाड करते पाये जाने के बाद अफरीदी पर प्रतिबंध लगाया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दौरा संक्षिप्त होने के कारण कप्तानी में फेरबदल नहीं करने का निर्णय लिया है। अफरीदी पर प्रतिबंध लगने के बाद से ऐसे कयास भी लगाये जा रहे थे कि २०२० कप्तान के रूप में उनका भविष्य खतरे में प़ड सकता है।

पीसीबी के सीओओ वसीम बारी ने कहा कि हर नये मैच में कप्तान बदलना अच्छी स्थिति नहीं है। इसलिए इस संक्षिप्त दौरे पर मलिक को कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि २०२० फार्मेट में अफरीदी ही टीम के नियमित कप्तान हैं और अगर उन पर प्रतिबंध नहीं लगता तो हालात ऐसे नहीं होते। इस बीच अपना इस्तीफा दे चुके टीम के कोच इंतिखाब आलम भी इस दौरे पर नहीं जायेंगे। आलम ने आस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बारी ने कहा कि इंतिखाब के भविष्य पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है। टीम : शोएब मलिक (कप्तान), इमरान नजीर, इमरान फरहत, खालिद लतीफ, उमर अकमल, शाहिद अफरीदी, यासिर अराफात, अब्दुल रज्जाक, सरफराज अहमद, उमर गुल, मोहम्मद ताल्हा, फवद आलम, वहाब रियाज, सईद अजमल।

आपकी राय