ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय श्रृंखला जीती

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय श्रृंखला जीती

डुनेडिन। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद रोस टेलर (७६) की धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने आज यहां दूसरे वनडे में बंगलादेश को पांच विकेट से हराकर एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में २० की अपराजेय ब़ढत बना ली।

टेलर ने ५२ गेंदों पर पांच छक्के और छह चौके की मदद से ७८ रन बनाकर १८४ रन के आसान लक्ष्य को पाने में अहम भूमिका निभायी। इससे पहले कीवी कप्तान डेनियल विट्टोरी ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पेसरों इयान बटलर और एंडी मैके की अगुआई में कीवी गेंदबाजाेें ने मात्र ४६ पर विपक्षी टीम के छह विकेट निकालकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया।

इसके बाद सातवेें विकेट के लिए नसीम इस्लाम (४३) और विकेटकीपर मुशफकिर रहीम (८६) के बीच शतकीय साझेदारी के कारण बंगलादेश की टीम नाक बचा पायी। उसके छह बल्लेबाज तो दहाई अंक में भी नहीं पहुंच पाये। मुशफकिर और नसीम के अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। न्यूजीलैंड की ओर से बटलर ने तीन और मैके ने दो विकेट झटके।डरेल टफ्फी को एक विकेट मिला, जबकि दो बंगलादेशी बल्लेबाज रन आउट हुए।

जबाव में खेलने उतरी कीवी टीम को दूसरे ओवर में ही शुरुआती झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम मात्र नौ रन के निजी योग पर शफीउल इस्लाम की गेंंद पर बोल्ड हो गये। इसके बाद पीटर इंग्राम (२८) और मार्टिन गुप्टिल (३२) ने पारी को संभाला। दसवें ओवर में ५२ के कुल स्कोर पर गुप्टिल और १९वें ओवर में १०० के कुल स्कोर पर इंग्राम पैवेलियन लौट गये। इसके बाद टेलर व जेम्स फ्रैंकलिन की टीम ताब़डत़ोड शॉट की बरसात करते हुए टीम को विजयी लक्ष्य तक ले गयी। बंगलादेश की ओर से शफीउल इस्लाम ने तीन और रूबेल हुसैन ने दो विकेट लिये लेकिन इनकी पिटाई भी जमकर हुई। शफी ने सात ओवर में ४९ और रूबेल ने ९३ ओवर में ६८ रन लुटाये।

आपकी राय