ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत के तीनों मुक्केबाजों को स्वर्ण पदक

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

भारत के तीनों मुक्केबाजों को स्वर्ण पदक

ढाका,। भारत के तीनों मुक्केबाजों छोटे लाल, सुरंजय सिंह और अमनदीप सिंह ने ११वें दक्षिण एशियाई खेलों में आज अपने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। छोटे लाल ने ५७ किग्रा में, सुरंजय ने ५१ किग्रा और अमनदीप ने ४८ किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

देश के चोटी के मुक्केबाज राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटे है इसलिए भारत ने इन खेलों में केवल तीन मुक्केबाज ही उतारे थे। अमनदीप ने लाइट फ्लाईवेट वर्ग में अफगानिस्तान के मोहम्मद आरिफ को हराया। बंगलादेश के मोहम्मद माशूर रहमान और पाकिस्तान के नादिर को कांस्य पदक मिला।भारत को दूसरा स्वर्ण सुरंजय ने दिलाया। उन्होंने फ्लाईवेट वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम को हराया।

इस वर्ग का रजत नेपाल के लक्ष्मण शाउत और भूटान के किनले ने जीता। छोटे लाल ने इसके बाद बंगलादेश के मोहम्मद फैजल मुल्लाह को हराकर सोने का तमगा हासिल किया। श्रीलंका के समन प्रियदर्शन और अफगानिस्तान के ख्वाजा खालिद को कांस्य पदक मिला। ेवहीं भारतीय तैराकों ने नई प्रतियोगिता रिकार्ड के साथ चार और स्वर्ण पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जिससे उसके इस स्पर्धा में पदकों की कुल संख्या २५ हो गयी है।

भारत के तैराकों ने सैग खेलों की तैराकी स्पर्धा में १६ स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक जीते।सैग खेलों में १९ स्पर्धाआें में से १६ में भारत का दबदबा कायम रहा। अर्जुन जयप्रकाश ने ५० मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक का स्वर्ण पदक बंगलादेश के मोहम्मद शाहजंहा अली रोनी के ३००४ के पिछले रिकार्ड को भंग करते हुए ३००४ के साथ जीता। शुभा चितरंजन ने ५० मीटर फ्री स्टाइल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के बाद दूसरा स्वर्ण पदक ५० मीटर फ्री स्टाइल में २७९८ सैकंड के साथ जीता। भारत ने पुरुष व महिला वगा] की चार गुणा सौ मीटर रीले स्पर्धा जीत ली। वालीबाल प्रतियोगिता में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने पुरुष वर्ग के फाइनल में पाकिस्तान को २३२५, २५२३, २५१४, २५१६ से मात दी।

आपकी राय