ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आईपीएल में आस्ट्रेलियाई खिला़डयों पर फैसला दोतीन दिन में : ठाकरे

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

आईपीएल में आस्ट्रेलियाई खिला़डयों पर फैसला दोतीन दिन में : ठाकरे

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में आस्ट्रेलियाई खिला़डयों के खेलने का विरोध कर रही शिवसेना ने आज कहा कि वह अगले दोतीन दिन के अंदर इस मसले पर अपना अंतिम रवैया तय करेगी।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया है कि आस्ट्रेलियाई खिला़डयों के मसले पर पार्टी सुप्रीमो बाल ठाकरे अगले दो तीन दिनों के अंदर अंतिम फैसला लेंगे। सामना में ठाकरे ने कहा कि मेरे लिये खेल से महत्वपूर्ण देश है। मैं भारत का अपमान सहन नहीं कर सकता।

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उपाध्यक्ष शरद पवार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने ठाकरे के साथ कल शाम उनके घर ‘मातोश्री’ में मुलाकात कर अनुरोध किया था कि वे आस्ट्रेलियाई खिला़डयों का आईपीएल३ में खेलेने का विरोध नहीं करे।

इस अवसर पर शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद मनोहर ने कहा था कि उन्होंने बाल ठाकरे को बताया कि आईपीएल३ में आस्ट्रेलियाई टीम भाग नहीं लेगी, बल्कि उनके एक या दो खिल़ाडी हर टीम में शामिल होंगे।

मनोहर ने कहा कि ठाकरे ने आईपीएल में भाग ले रहे आस्ट्रेलियाई खिला़डयों के बारे में हमसे जानकारी मांगी है जिसे हम एक या दो दिन के अंदर दे देंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेताआ ने उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना। इससे पहले शिवसेना ने धमकी दी थी कि आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों पर हो रहे हमलों को देखते वह आस्ट्रेलियाई खिला़डयों को आईपीएल मैचों में नहीं खेलने देगी।

आपकी राय