ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

लक्ष्मण दूसरे टेस्ट के लिए फिट : श्रीकांत

Swatantra Vaartha  Thu, 11 Feb 2010, IST

laxman test match fit, srikanthलक्ष्मण दूसरे टेस्ट के लिए फिट : श्रीकांत

नई दिल्ली/ चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के लिये चयन में गलती को दोषी मानने से इंकार करते हुए मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने आज कहा कि यदि उन्हें इसके लिये कसूरवार माना जाता है, तो वह बर्खास्तगी झेलने को तैयार हैं।

पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों का मानना है कि टीम को घायल राहुल द्रव़िड और वी वी एस लक्ष्मण की गैर मौजूदगी में विशेषज्ञ बल्लेबाज की कमी खली। लक्ष्मण के कवर के तौर पर लाये गए रोहित शर्मा टॉस से कुछ देर पहले ही चोटिल हो गए, जिससे वृद्धिमान साहा को अंतिम एकादश में चुनना प़डा।

श्रीकांत ने इस आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि यदि रिजर्व बल्लेबाज भी घायल हो जाता है तो चयनकर्ताआें को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने एक निजी चैनल से कहा कि यदि रोहित खेलता, तो यह मुद्‌दा ही नहीं उठता। साहा के चयन पर सवाल उठाये जा रहे हैं जो विकेटकीपर होने के साथ बल्लेबाजी भी कर लेता है, लेकिन उसने मैच में खुद को साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि चयन समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। हमने सबक सीख लिया है और अब से उन खिला़डयों को नहीं चुना जायेगा, जो शत प्रतिशत फिट नहीं हैं।

श्रीकांत ने कहा कि यह टीम का खेल है, जिसमें किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। चयनकर्ताआें को दोष दे सकते हैं। आप मुझे हटा दीजिये, मैं उफ नहीं करूंगा। लेकिन यह स्वीकार करना होगा कि दअफ्रीका ने अच्छा खेला। हमें इसे स्वीकार करके आगे ब़ढना चाहिये। उन्होंने स्वीकार किया कि चोटिल खिला़डयों को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम चुनी गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चयन कोई मसला था। यदि टीम जीतती है, तो सब ठीक है लेकिन यदि हारती है,तो सभी चयनकर्ताआें को दोष देते हैं। मैं जिम्मेदारी से नहीं भागता।

मैच की पहली सुबह जो कुछ हुआ वह निराशाजनक था। यदि खिल़ाडी टॉस से १५ मिनट पहले घायल हो जाता है तो किसी को दोष नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि हमारे पास द्रव़िड नहीं था, जो तेज गेंदबाजी को बखूबी खेलता है। लक्ष्मण भी घायल था। हमें उम्मीद थी कि वह ठीक हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर रोहित भी चोटिल हो गया। यह किस्मत की बात है। श्रीकांत ने कहा कि नागपुर में हार के बावजूद मेजबान टीम कोलकाता टेस्ट जीतकर वापसी का दम रखती है।

लक्ष्मण के दूसरे टेस्ट में खेलने के बारे में पूछने पर श्रीकांत ने कहा है कि वेरी वेरी स्पेशल बल्लेबाज वी वी एसलक्ष्मण पूरी तरह फिट हैंऔर कोलकाता के ईडन गार्डन पर होने वाले दूसरे टेस्ट में जरूर खेलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्मण की वापसी से टीम का मध्यक्रम मजबूत होगा और टीम कोलकाता में ब़ढया प्रदर्शन करेगी।

आपकी राय