ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

टीम की सफलता में आईपीएल का अहम योगदान : कैलिस

Swatantra Vaartha  Thu, 11 Feb 2010, IST

टीम की सफलता में आईपीएल का अहम योगदान : कैलिस

नागपुर। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के आलराउंडर जैक्स कैलिस ने वर्तमान भारत दौरे पर टीम को मिल रही सफलता में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के योगदान को अहम बताया। कैलिस ने कहा कि आईपीएल में खेलने की वजह से उनके क्रिकेटरों को भारतीय परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में आसानी हुई। उन्होंने कहा कि इस बार भारत आने के बाद खिला़डयों को परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए अधिक समय नहीं मिला था, लेकिन यह आईपीएल का अनुभव था जो यहां टीम के काम आया।

नागपुर में शानदार १७३ रन की पारी खेलकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले कैलिस ने कहा कि सीनियर खिल़ाडी होने के नाते उनके लिए इस अहम दौरे पर रन बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब प्रतिद्वंद्वी भारत जैसी मजबूत टीम हो तो सीनियर खिला़डयों पर रन बनाने का दबाव भी होता है।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम में कुछ युवा खिल़ाडी हैं जो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंंने कहा कि एबी डिविलियर्स जैसे खिल़ाडी इस समय बहुत ब़ढया प्रदर्शन कर रहे हैं और वह क्रिकेट के सभी स्वरूपों में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने डिविलियर्स को एक असाधारण खिल़ाडी बताया।

कैलिस ने कहा कि आईपीएल में खेलने की वजह से ही दुनिया के अन्य देशों के खिला़डयों को भी यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईपीएल में विदेशी खिल़ाडी भारतीय खिला़डयों के साथ खेलते हैं और तो परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में और आसानी होती है। कैलिस ने आईसीसी रैंकिंग को ज्यादा महत्व देने से इंकार करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक क्रिकेट खेलना और टीम को जीत दिलाना है।

आपकी राय