न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 30 से जीती
क्राइस्टचर्च। तेज गेंदबाज टिम साउथी एवं कप्तान डेनियल विट्टोरी की शानदार गेंदबाजी के बाद मार्टिन गुप्टिल की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने आज यहां तीसरे वनडे में भी बंगलादेश को तीन विकट से हराकर वनडे सीरीज ३० से जीत ली।
साउथी एवं विट्टोरी ने तीनतीन विकेट लेकर बंगलादेश की पारी को २४१ रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम गुप्टिल की मैच जिताऊ (९१ रन) पारी की बदौलत सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। गुप्टिल को शानदार पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिल़ाडी घोषित किया गया। न्यूजीलैंड की ओर से गुप्टिल के अलावा कप्तान विट्टोरी ने ३४ एवं पीजी इंग्राम ने २५ रन बनाये। बंगलादेश की ओर से कप्तान सकीबुल हसन ने ३३ रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिये।
इससे पूर्व बंगलादेश ने इमरूल कयेस के शतक १०१ रन की बदौलत निर्धारित पचास ओवर में नौ विकेट पर २४१ रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में बंगलादेश के खिलाफ ज्यादा सहज नजर नहीं आई। ब््रडौंन मैकुलम और इंग्राम की सलामी ज़ोडी ने अच्छी शुरुआत की,लेकिन टीम की ओर से मैचजिताऊ साझोदारी चौथे विकेट के लिए गुप्टिल और विट्टोरी के बीच ७१ रन की हुई। १९५ के स्कोर पर गुप्टिल के आउट होने के बाद २१० के स्कोर तक जैकब ओरम भी आउट हो चुके थे,लेकिन जेम्स फ्रेंकलिन (१९) एवं इयान बटलर(१३) ने आठवें विकेट के लिए ३४ रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। बंगलादेश की ओर से सकीबुल हसन के चार विकेट के अलावा रूबेल हुसैन,महमुदुल्लाह एवं नईम इस्लाम ने एकएक विकेट लिया।
इससे पहले टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कयेस के शानदार शतक की बदौलत २४१ रनों का स्कोर खडा किया। कायेस ने अपनी शतकीय पारी में १३८ गेंदों का सामना करते हुए ११ चौके लगाए। वह सातवें विकेट के रूप में २३४ के स्कोर पर आउट हुए। बंगलादेश की ओर से कयेस के अलावा कप्तान सकीबुल ने ३६ तथा पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने ३१ रन बनाये। किवी टीम की ओर से विट्टोरी और साउथी के तीनतीन विकेट के अलावा ओरम ने एक विकेट लिया।
